Edited By Sahil Kumar,Updated: 25 Nov, 2026 07:05 PM

ओडिशा के झारसुगुड़ा स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) की 12वीं कक्षा की एक छात्रा का कथित तौर पर यौन उत्पी़ड़न करने के आरोप में प्रधानाचार्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
भुवनेश्वरः ओडिशा के झारसुगुड़ा स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) की 12वीं कक्षा की एक छात्रा का कथित तौर पर यौन उत्पी़ड़न करने के आरोप में प्रधानाचार्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
झारसुगुड़ा की पुलिस अधीक्षक सोनाली सिंह परमार ने बताया कि छात्रा की शिकायत पर झारसुगुड़ा सदर पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
उन्होंने कहा, ''हमें जेएनवी के प्रधानाचार्य द्वारा विद्यालय की एक छात्रा के साथ दुर्व्यवहार किए जाने की शिकायत मिली है। हम आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं।'' उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।