विश्व की सात प्रमुख चोटियों को फतह कर चुका है सांबा का यह शेर

Edited By Monika Jamwal,Updated: 11 Jan, 2019 05:02 PM

col ranveer singh a top mountaineer from samba

साम्बा जिला का नाम इतिहास के पन्नों में एक बार फिर से दर्ज हो गया और ऐसा इस बार जिला साम्बा के गांव बढोडी निवासी पर्वतारोही कर्नल रणवीर जम्वाल के नाम के साथ हुआ, जिन्होंने दुनिया की सात प्रमुख चोटियों को फतह कर दिया।

 साम्बा (अजय सिंह) : साम्बा जिला का नाम इतिहास के पन्नों में एक बार फिर से दर्ज हो गया और ऐसा इस बार जिला साम्बा के गांव बढोडी निवासी पर्वतारोही कर्नल रणवीर जम्वाल के नाम के साथ हुआ, जिन्होंने दुनिया की सात प्रमुख चोटियों को फतह कर दिया। अपनी अखिरी मिशन को कर्नल जम्वाल ने दुक्षिणी ध्रुव में अंटार्कटिका स्थिति माऊंट विन्सन जो कि दुनिया के सातों महाद्वीपों की प्रमुख पर्वत चोटी है, उसे कर्नल रणवीर जम्वाल ने एक दिन पहले फतह करके इस रिकार्ड को अपने नाम कर लिया। इस लक्ष्य को हालिस करने वाले व सेना के पहले ऑफिसर और भारत के नौंवे नागरिक हैं।

PunjabKesari

उन्होंने अपनी इस उपलब्धी का व्यौरा अपने फेसबुक पेज पर शोयर करते हुए लिखा कि अखिरी चोटी माऊंट विन्सन को फतह करने की शुरूआत उन्होंने 25 दिसम्बर को शुरू की थी जो कि 4 जनवरी को पूरी हुई। इस दौरान उन्होंने देश को गर्व से ऊंचा करते हुए वर्फ से लदी चोटियों पर देश का ङ्क्षतरगा फहराया और अपनी खुशी को इजहार किया। इससे पहले कर्नल जम्वाल ने वर्ष 2012, वर्ष 2013 और वर्ष 2016 को माऊंट एवरेस्ट(एशिया), 23 अक्तूबर 2010 को माऊंट किलीमंजारो(अफ्रीका), अक्तूबर 2015 को कास्टेन पिरामिड , जून 2014 को माऊंट एल्ब्रुस (यूरोप), जनवरी 2013 अकंकागुआ(दक्षिणी अमेरिका), जून 2017 देनाली(नाथ अमेरिका) को पहले की फतह कर चुके हैं। वहीं कर्नल जम्वाल माऊंट एबरैस्ट को तीन बार फतह करने का रिकार्ड भी अपने नाम कर चुके हैं।

PunjabKesari

                    उल्लेखनीय है कि साम्बा जिला के रहने वाले कर्नल रणवीर जम्वाल को पहले ही तेनजिंग नोरगे और इंडियन पर्वतारोही फाऊंडेशन ने बेस्ट पर्वतारोही वर्ष 2017 का आवार्ड से नवाजा था। इसके इलावा राज्य में जे.के. बैंक के वाॢषक कैलेंडर में भी उनकी फोटो और उपलिब्ध्या छप चुकी हैं ।इसके इलावा कर्नल जम्वाल ने 6 महाद्वीपों में 30 से अधिक अभियान किए हैं और इनमें तीन बार एवरेस्ट अभियानों का नेतृत्व करने वाले व एकमात्र भारतीय हैं और उनके उस अभियान में लगभग 51 पर्वतारोहियों न एवरेस्ट की चढ़ाई की थी।PunjabKesari

वहीं माऊंट विन्सन को चढ़ाई शुरू करने से पहले साम्बा में अपने घर पहुंचे रणवीर जम्वाल ने नवम्बर माह में पंजाब केसरी के साथ बातचीत के दौरान कहा था कि उनकी इन एवरैस्ट को फतह करने पर सिर्फ एक ईनाम हालिस हुआ है और व है अपने हाथ की एक ऊंगली को खो देना। आपकों बता दें कि एक अभियान के दौरान वर्फ लगने से उनकी हाथ ही ऊंगली ही कट गई थी, जिसे व अपने मिशन की सबसे बड़ी उपलब्धिी मानते हैं।
  
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!