कश्मीर के खिलाफ भाजपा कर रही बड़ी साजिश : कांग्रेस

Edited By Punjab Kesari,Updated: 28 Aug, 2017 04:30 PM

congress blamed bjp on article 35a

कांग्रेसी नेता तारीक हमीद कर्रा ने घाटी से आर्टिकल 35ए हटाने को लेकर भाजपा और पीडीपी पर साजिश करने का आरोप लगाया। कर्रा ने सवाल किया कि ‘अगर पी.डी.पी., भाजपा के साथ मिलकर आर्टिकल 35ए पर साजिश नहीं कर रही है तो पी.डी.पी. अपनी सहयोगी पार्टी भाजपा को...

श्रीनगर : कांग्रेसी नेता तारीक हमीद कर्रा ने घाटी से आर्टिकल 35ए हटाने को लेकर भाजपा और पीडीपी पर साजिश करने का आरोप लगाया। कर्रा ने सवाल किया कि ‘अगर पी.डी.पी., भाजपा के साथ मिलकर आर्टिकल 35ए पर साजिश नहीं कर रही है तो पी.डी.पी. अपनी सहयोगी पार्टी भाजपा को क्यों नहीं मना पा रही है कि वह सुप्रीम कोर्ट में आपत्ति दायर करे। श्रीनगर में अपने आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेसी नेता तारिक हमीद कर्रा ने कहा कि उनकी पार्टी हाईकमान से बात हुई है और कांग्रेस पार्टी आर्टिकल 35ए के तहत कश्मीर को मिले विशेषाधिकार के दर्जे से पूरी तरह सहमत है और इसके पक्ष में है। कांग्रेस ना सिर्फ  आर्टिकल 35ए के पक्ष में हैए ब्लकि उन्हें इस मामले में हरसंभव सहायता देने का भी वादा कर चुकी है।

बता दें कि तारिक हमीद कर्रा ने कुछ समय पहले आर्टिकल 35ए को लेकर एक याचिका सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की थी। इस याचिका में कर्रा ने मांग की थी कि उन्हें इस मामले में निजी पक्ष के तौर पर शामिल किया जाएगा। बता दें कि कोर्ट ने कर्रा की इस याचिका को स्वीकार कर लिया है। इसके बाद कर्रा निजी पक्ष के तौर पर आर्टिकल 35ए पर कश्मीर का पक्ष रखेंगे। कर्रा ने अपनी पूर्व पार्टी पी.डी.पी. पर हमला बोलते हुए कहा कि पी.डी.पी. सत्ता के लालच में कश्मीर के सम्मान और विशेषाधिकार के स्टेटस से समझौता कर रही है। कर्रा ने कहा कि यह कश्मीर के खिलाफ भाजपा की एक साजिश है और पीडीपी इस साजिश में भाजपा का साथ दे रही है। कर्रा ने कहा कि पीडीपी आर्टिकल 35ए पर सिर्फ लोगों को गुमराह कर रही हैए लेकिन पर्दे के पीछे भाजपा और पीडीपी के बीच यह मैच फिक्स है।


कांग्रेसी नेता ने कहा कि मैं कश्मीर के लोगों को विश्वास दिलाना चाहता हूं कि संवैधानिक, और कानूनी तौर पर इस केस में कश्मीर का दावा मजबूत है। कर्रा ने कहा कि गोवा और नॉर्थ ईस्ट को भी संविधान में विशेषाधिकार दिए गए हैं, लेकिन कोई उनके विशेषाधिकार पर सवाल नहीं उठाता। पता नहीं क्यों सभी लोग कश्मीर से ही विशेषाधिकार छीनने पर लगे हैं। कर्रा ने कहा कि कश्मीर की जनता किसी भी कीमत पर अपना विशेषाधिकार छिनने नहीं देगी।


बता दें कि कश्मीर से आर्टिकल 35ए हटाने को लेकर एक महिला और एक संस्था ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है। जिस पर सुप्रीम कोर्ट जल्द ही सुनवाई कर सकता है। बता दें कि आर्टिकल 35ए और आर्टिकल 370 के तहत कश्मीर को विशेषाधिकार दिए गए हैं। इसी को देखते हुए कश्मीर की विपक्षी पार्टियां इसके पीछे भाजपा की साजिश बता रही हैं।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!