Edited By shukdev,Updated: 07 Dec, 2018 12:56 AM
कांग्रेस ने ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए वरिष्ठ नेता गणेश्वर बेहड़ा की अध्यक्षता में दस सदस्यीय घोषणा पत्र समिति का गठन किया है। पार्टी ने समिति के पूर्व घोषित अध्यक्ष श्रीकांत जेना की जगह बहेड़ा को यह जिम्मेदारी सौंपी है। कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत...
नई दिल्ली: कांग्रेस ने ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए वरिष्ठ नेता गणेश्वर बेहड़ा की अध्यक्षता में दस सदस्यीय घोषणा पत्र समिति का गठन किया है। पार्टी ने समिति के पूर्व घोषित अध्यक्ष श्रीकांत जेना की जगह बहेड़ा को यह जिम्मेदारी सौंपी है। कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत ने गुरुवार को जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने समिति के सदस्यों के नामों को मंजूरी दी है।
घोषणा पत्र समिति का अध्यक्ष बहेड़ा को तथा संयोजक विस्मय महापात्रा को बनाया गया है। समिति के सदस्यों में वरिष्ठ नेता नरसिंह मिश्रा, प्रसाद पी हरिचंदन, सुदर्शन दास, श्याम सुंदर हंसदा, सुश्री मैरी सुरीन, नतबर खुंटिया, प्रो लियाकत अली तथा सत्य प्रकाश नायक शामिल है।