कर्नाटक BJP के मेनिफेस्टो को भी राहुल ने बताया 'फेल', दिए 5 में 1 अंक

Edited By Anil dev,Updated: 05 May, 2018 05:33 AM

congress rahul gandhi bjp narendra modi b s yeddyurappa

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट के जरिए एक बार फिर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर कर्नाटक भाजपा के मेनिफेस्टो को दिए 5 में 1 अंक दिए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का मेनिफेस्टो पढ़ चुके हैं तो भाजपा के मेनिफेस्टो पर समय बर्बाद...

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट के जरिए एक बार फिर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर कर्नाटक भाजपा के मेनिफेस्टो को दिए 5 में 1 अंक दिए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का मेनिफेस्टो पढ़ चुके हैं तो भाजपा के मेनिफेस्टो पर समय बर्बाद ना करें। वहीं इससे पहले कांग्रेस ने आज कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की ओर से जारी घोषणापत्र को ‘ जुमलाफेस्टो ’ करार दिया और कहा कि जनता ‘ झूठ के इस पुलिंदे ’ पर विश्वास नहीं करने वाली है।  भाजपा का घोषणापत्र जारी होने के कुछ देर बाद कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा कि कर्नाटक में भाजपा का घोषणापत्र 2014 के मोदी के घोषणापत्र और ‘येदि-रेड्डी के 2018 के घोषणापत्र’ का मिश्रण है।  


भाजपा ने जारी किया चुनाव घोषणापत्र
आपको बतां दे कि भारतीय जनता पार्टी ने कर्नाटक मेें सत्ता में आने पर किसानों के एक लाख रुपए तक के कर्ज माफ करने , डिग्री कालेज स्तर तक सभी छात्रों को नि:शुल्क शिक्षा देने तथा गरीबी रेखा के नीचे के परिवार की महिला को मुफ्त स्मार्ट फोन देने की घोषणा की है। भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बी. एस. येद्दयुरप्पा ने 12 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए आज यहां चुनाव घोषणापत्र जारी करते हुए पार्टी के सत्ता में आने का संकल्प व्यक्त किया और कहा कि मंत्रिमंडल की पहली ही बैठक में राष्ट्रीय बैंकों और सहकारी क्षेत्र के बैंकों से किसानों द्वारा लिये गएं एक लाख रुपए तक के कर्ज माफ कर दिए जाएंगे । घोषणापत्र के अहम बिंदुओं का खुलासा करते हुए येद्दयुरप्पा ने कहा कि 20 लाख सीमांत एवं असिंचित भूमि वाले किसानों को ‘नेगीलायोगी योजने’ के तहत 10 हजार रुपए की प्रत्यक्ष आय सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी । 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!