Edited By vasudha,Updated: 11 Jun, 2018 04:29 PM
क ओर जहां देश-दुनिया कंप्यूटर युग मे दिनों-दिन तरक्की कर रहा है। वहीं कई लोग आज भी अंधविश्वास में अंधे होकर आपराधिक षडयंत्रों का शिकार बन रहे हैं। ऐसा ही एक घटना राजस्थान के जोधपुर में भी देखने को मिली...
नेशनल डेस्क: एक ओर जहां देश-दुनिया कंप्यूटर युग मे दिनों-दिन तरक्की कर रहा है। वहीं कई लोग आज भी अंधविश्वास में अंधे होकर आपराधिक षडयंत्रों का शिकार बन रहे हैं। ऐसा ही एक घटना राजस्थान के जोधपुर में भी देखने को मिली। जहां एक बाप ने अल्लाह को खुश करने के लिए अपनी 4 साल की मासूम बेटी की कुर्बानी दे दी। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार वीरवार रात पीपाड़ शहर के नवाब अली कुरैशी अपनी पत्नी व दो बेटियों के साथ घर की छत पर सो रहा था। रात करीब तीन बजे उसकी पत्नी शबाना को अपनी बड़ी बेटी रिजवान छत पर खून से लथपथ पड़ी मिली। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की मां की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया।
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राजन दुष्यंत ने बताया कि बच्ची की हत्या के मामले में परिजनों से पूछताछ की गई। शक के आधार पर नवाब अली के साथ कड़ाई बरती तो उसने बेटी की हत्या की बात स्वीकार कर ली। आरोपी ने बताया कि उसने अल्लाह की रहमत पाने के लिए अपनी चार साल की बेटी की गला रेत कर कुर्बानी दे दी। घटना वाले दिन ही नवाब अली रिजवाना को उसकी नानी के घर से ले आया था। घटना को अंजाम देने से पहले आरोपी अपनी बेटी को बाजार घुमाने ले गया और उसे खिलौने तथा मिठाइयां दिलवाईं। देर रात उसने रिजवाना को अपनी गोद में बिठाया और कुरआन की आयतें पढ़ीं। जिसके बाद उसने चाकू से गला रेतकर अपनी गोद में ही रिजवाना का कत्ल कर दिया।