शर्मनाक: फौजी ने साथी की पत्नी से किया रेप

Edited By Anil dev,Updated: 23 Aug, 2018 01:32 PM

delhi cantt indian army rap

दिल्ली कैंट इलाके में रहने वाले एक भारतीय सेना के जवान ने अपने ही साथी की पत्नी से रेप की वारदात को अंजाम दिया। वारदात के समय साथी घर में मौजूद नहीं था। वापस लौटने पर जब पत्नी ने इसकी जानकारी पति को दी तो पति ने उसके घर में घुस उस पर फरसे से हमला कर...

दक्षिणी दिल्ली(नवोदय टाइम्स): दिल्ली कैंट इलाके में रहने वाले एक भारतीय सेना के जवान ने अपने ही साथी की पत्नी से रेप की वारदात को अंजाम दिया। वारदात के समय साथी घर में मौजूद नहीं था। वापस लौटने पर जब पत्नी ने इसकी जानकारी पति को दी तो पति ने उसके घर में घुस उस पर फरसे से हमला कर दिया। पर वहां आस पास रहने वाले जवानों ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी जवान व उसपर जानलेवा हमला करने वाले पति को भी गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ही जवान दिल्ली कैंट आर्मी बेस में पदस्थापित हैं और एक दूसरे के पड़ोसी भी हैं। 

महिला को अकेली पाकर दिया रेप का अंजाम
रविवार की रात दोनों अपने एक अन्य फौजी साथी, जोकि तमिलनाडु स्थानांतरण होने के बाद जो दिल्ली से जा रहा था, उसे रेलवे स्टेशन छोडऩे के लिए गए हुए थे। पर वहां ट्रेन लेट होने के कारण पीड़िता का पति वहीं रुक गया और आरोपी उसे छोड़ वापस चला आया। वापस लौट वह अपने साथी के घर पहुंच गया और अकेली पाकर उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। देर रात जब पति घर लौटा तो उसने आपबीती पति को बताई। जानकारी मिलते ही गुस्साए पीड़िता का पति घर में रखा फरसा लेकर आरोपी के घर पहुंच गया और उस पर हमला कर दिया। पर शोर सुन पहुंचे आस पास रहने वाले अन्य फौजी साथी वहां पहुंच गए और उसे पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। महिला के बयान पर उसका मेडिकल करा आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। वहीं, पीड़िता के पति के खिलाफ आरोपी की शिकायत पर जानलेवा हमला का मामला दर्ज किया गया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!