Edited By Sahil Kumar,Updated: 21 Jul, 2026 01:24 PM

दिल्ली में लोधी रोड स्थित बीके दत्त कॉलोनी के एक घर में मंगलवार को आग लगने से दो बच्चों और एक महिला की मौत हो गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा ने यह जानकारी दी।
नेशनल डेस्कः दिल्ली में लोधी रोड स्थित बीके दत्त कॉलोनी के एक घर में मंगलवार को आग लगने से दो बच्चों और एक महिला की मौत हो गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा ने यह जानकारी दी।
दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि घर में आग लगने की सूचना सुबह करीब 10 बजकर 20 मिनट पर मिली, इसके बाद दमकल की तीन गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।
उन्होंने बताया कि आग घर की तीसरी मंजिल पर लगी थी और वहां से दो बच्चों और एक महिला का शव बरामद हुए हैं। अधिकारी ने बताया की सुबह 11:10 तक आग को बुझा दिया गया।