Edited By Radhika,Updated: 20 Jul, 2026 04:59 PM

देश में NEET परीक्षा में कथित पेपर लीकऔर देश में बढ़ती बेरोजगारी के मुद्दों को लेकर राजनीतिक दल 'Cockroach Janata Party' (CJP) का विरोध प्रदर्शन आज बेहद उग्र हो गया है। पार्टी ने मानसून सत्र की शरुआत के साथ ही एक बड़े 'चलो संसद मार्च' का आहान किया...
CJP Parliament March in Delhi: देश में NEET परीक्षा में कथित पेपर लीकऔर देश में बढ़ती बेरोजगारी के मुद्दों को लेकर राजनीतिक दल 'Cockroach Janata Party' (CJP) का विरोध प्रदर्शन आज बेहद उग्र हो गया है। पार्टी ने मानसून सत्र की शरुआत के साथ ही एक बड़े 'चलो संसद मार्च' का आहान किया है। CJP के इस आंदोलन को देश भर के छात्रों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों का भारी समर्थन मिल रहा है। प्रदर्शनकारी 19 जुलाई की शाम से ही दिल्ली के ऐतिहासिक धरने स्थल जंतर-मंतर पर जुटने शुरू हो गए थे, जहां आज सुबह तक एक बड़ा हुजूम इकट्ठा हो चुका है।
नड्डा ने प्रदर्शनकारियों से की धरना खत्म करने की अपील
CJP के प्रदर्शनकारियों ने जेपी नड्डा के साथ एक बैठक की है। इस बैठक के दौरान CJPद्वारा नड्डा के सामने तीन शर्तें रखी गईं। इस दौरान मंत्री द्वारा आंदोलनकारियों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि, "मैंने सभी प्रदर्शनकारियों से अनुरोध किया है कि वे अपना धरना समाप्त करें और दिल्ली में सामान्य स्थिति बहाल करने में प्रशासन की मदद करें।"
पुलिस ने खाली करवाया गया जंतर- मंतर
दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर बड़ी कार्यवाही करते हुए जंतर- मंतर खाली करवाया है। पुलिस ने CJP के मंच के साथ- साथ संसद भवन और कनॉट प्लेस भी खाली करवाया है।
प्रदर्शनकारियों के साथ जेपी नड्डा की बैठक: सूत्र
CJP के प्रदर्शनकारियों ने जेपी नड्डा के साथ एक बैठक की है। इस 10 मिनट की मुलाकात में उन्होंने नड्डा को लिखित में अपनी शर्तें रखी हैं। ये शर्तें हैं-
1. सोनम वांगचुक को तुरंत छोड़ा जाए।
2. धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लिया जाए।
3. आत्महत्या करने वाले नीट अभ्यर्थियों के परिवारों को एक करोड़ का मुआवजा दिया जाए।
संसद भवन तक पहुंचे प्रदर्शनकारी
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शनकारी संसद भवन तक पहुंच गए हैं। यहां पर दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले दागे हैं।
<
>