दिल्ली पुलिस ने पेश की इंसानियत की मिसाल, गर्भवती रेप पीड़िता को खून देकर बचाई जान

Edited By Anil dev,Updated: 26 Sep, 2020 01:33 PM

delhi police constable jharkhand

फतेहपुर बेरी में एक 20 वर्षीय युवती से एक शख्स ने शादी करने और उसे अच्छी नौकरी दिलवाने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब युवती गर्भवती हो गयी तो वह उसे अकेला छोड़ फरार हो गया। शिकायत के बाद पुलिस आरोपी को झारखंड स्थित उसके गांव से गिरफ्तार कर...

नई दिल्ली(नवोदय टाइम्स): फतेहपुर बेरी में एक 20 वर्षीय युवती से एक शख्स ने शादी करने और उसे अच्छी नौकरी दिलवाने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब युवती गर्भवती हो गयी तो वह उसे अकेला छोड़ फरार हो गया। शिकायत के बाद पुलिस आरोपी को झारखंड स्थित उसके गांव से गिरफ्तार कर दिल्ली ले आयी है। पीड़िता भी झारखंड की ही रहने वाली है। अस्पताल में भर्ती गर्भवती को बचाने के लिए तीन पुलिस कांस्टेबल योगेश, राहुल और संदीप ने एम्स में रक्तदान भी किया।  एम्स में भर्ती युवती ने एक बेटी को जन्म दिया है। आरोप है कि आरोपी बीते कई महीने से उसके साथ रेप कर रहा था। 

डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि बीते दिनों एक पीड़िता ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह मूलरूप झारखंड की रहने वाली है। वह किराए के मकान में रहती है। कई महीने पहले झारखंड के ही रहने वाले एक शख्स से उसकी मुलाकात हुई थी। आरोपी ने उसे भरोसा दिलवाया था कि उसकी एक अच्छी नौकरी लगवा देगा। साथ ही उससे शादी कर लेगा। पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर की गई।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!