लोकसभा सीटें 50% बढ़ाने की तैयारी, परिसीमन और महिला आरक्षण विधेयक को कैबिनेट की मंजूरी

Edited By Updated: 27 Nov, 2026 03:05 PM

delimitation bill gets cabinet nod

केंद्र सरकार ने लोकसभा सीटों में 50 प्रतिशत तक बढ़ोतरी करने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक को केंद्रीय कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है।

नई दिल्ली: देश की राजनीति और चुनावी व्यवस्था में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। केंद्र सरकार ने लोकसभा सीटों में 50 प्रतिशत तक बढ़ोतरी करने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक को केंद्रीय कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही राज्यों के बीच सीटों के बंटवारे की मौजूदा व्यवस्था को अगले 25 साल यानी 2051 तक स्थिर रखने का प्रस्ताव है।

इस फैसले के बाद संसद में विधेयक पेश किए जाने की तैयारी है। वहीं परिसीमन को लेकर राजनीतिक दलों के बीच चर्चाएं तेज हो गई हैं। इसी बीच RJD सांसद डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव ने परिसीमन का समर्थन करते हुए इसे बढ़ती आबादी और विकास की जरूरतों के लिहाज से जरूरी बताया है।

RJD सांसद ने किया परिसीमन का समर्थन

गया में जहानाबाद के RJD सांसद डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव ने परिसीमन विधेयक पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह इसके पक्ष में हैं। उन्होंने कहा कि देश की आबादी लगातार बढ़ रही है और इसके साथ ही विकास तथा क्षेत्रफल के लिहाज से सरकार की जिम्मेदारियां भी बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि बढ़ती आबादी को ध्यान में रखते हुए परिसीमन होना जरूरी है। इससे जनता और जनप्रतिनिधियों दोनों को फायदा होगा और विकास कार्यों को भी गति मिलेगी।

NCP के शीर्ष सूत्रों के अनुसार, पार्टी परिसीमन विधेयक पर केंद्र सरकार का समर्थन करने के लिए तैयार है, लेकिन इसके लिए उसने कुछ शर्तें रखी हैं। पार्टी का कहना है कि यदि उसकी प्रमुख मांगों पर सरकार सहमति जताती है, तो वह इस मुद्दे पर सहयोग कर सकती है। वहीं, परिसीमन को लेकर INDIA ब्लॉक की बैठक में भी विपक्षी दलों की रणनीति पर चर्चा होगी।

पार्टी की पहली मांग है कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक देश के सभी राज्यों में लोकसभा सीटों की संख्या 50 प्रतिशत बढ़ाई जाए। यह वृद्धि जनसंख्या के अनुपात के बजाय सभी राज्यों के लिए एक समान आधार पर होनी चाहिए। इसके अलावा NCP (SP) चाहती है कि महिला आरक्षण को परिसीमन के साथ ही लागू किया जाए और महिलाओं को प्रस्तावित 33 प्रतिशत के बजाय 50 प्रतिशत आरक्षण दिया जाए। पार्टी ने परिसीमन आयोग की संरचना को लेकर भी सवाल उठाए हैं। उसकी मांग है कि आयोग में विपक्ष को प्रतिनिधित्व मिलेगा या नहीं, इस पर सरकार स्थिति स्पष्ट करे। साथ ही निर्वाचन क्षेत्रों के पुनर्निर्धारण की प्रक्रिया और उसमें अपनाए जाने वाले तरीकों को पूरी तरह पारदर्शी बनाने की भी मांग की गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!