Edited By Monika Jamwal,Updated: 10 Jul, 2019 03:57 PM
पंचायत रख होशियारी के लिए मंजूर हैंडपंप को निजी ढाबे पर लगाए जाने का आरोप लगाते हुए लोगों ने इसकी शिकायत प्रशासन से की है।
कठुआ : पंचायत रख होशियारी के लिए मंजूर हैंडपंप को निजी ढाबे पर लगाए जाने का आरोप लगाते हुए लोगों ने इसकी शिकायत प्रशासन से की है। इसी को लेकर विभिन्न पंचायतों का एक प्रतिनिधिमंडल सचिवालय पहुंचा। ग्रामीणों ने कहा कि अगर हैंडपंप कंडी इलाके के लिए मंजूर हुआ था तो उसे उसी स्थान पर लगाया जाना चाहिए था। परंतु कुछ अधिकारियों, कर्मियों की मिलीभगत से यह हैंडपंप एक निजी ढाबे पर लगवा दिया गया। उन्होंने कहा कि वे मांग करते हैं कि हैंडपंप कंडी में लगाया जाना चाहिए और इस पूरे मामले की जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई की जानी चाहिए। लोगों ने अतिरिक्त जिला विकास उपायुक्त से भी मुलाकात करते हुए मामले की उचित जांच की गुहार लगाई।