यूनेस्को की विश्व धरोहर में शामिल हुआ गुजरात का धोलावीरा, हड़प्पा काल में बसा था शहर

Edited By Yaspal,Updated: 27 Jul, 2021 06:04 PM

dholavira of gujarat included in unesco world heritage

गुजरात के हड़प्पा काल के शहर धोलावीरा को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया है। संयुक्त राष्ट्र के संगठन ने मंगलवार को यह जानकारी दी। संयुक्त राष्ट्र शैक्षणिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) ने ट्वीट कर इस बात की...

नेशनल डेस्कः गुजरात के हड़प्पा काल के शहर धोलावीरा को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया है। संयुक्त राष्ट्र के संगठन ने मंगलवार को यह जानकारी दी। संयुक्त राष्ट्र शैक्षणिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। अब तक भारत के कुल 40 स्थलों को विश्व धरोहर में शामिल किया जा चुका है।

यूनेस्को ने ट्वीट किया, 'धोलावीरा : भारत में, हड़प्पाकालीन शहर को विश्व धरोहर सूची में अभी-अभी शामिल किया गया। बधाई हो!' यूनेस्को की विश्व धरोहर समिति के 44 वें सत्र में भारत को तेलंगाना में रूद्रेश्वर/रामप्पा मंदिर के रूप में एक नया विश्व धरोहर स्थल मिला है, जो 13 वीं सदी का है। गुजरात में अब तक तीन विश्व धरोहर स्थल थे, जिनमें पावागढ़ के निकट चंपानेर, पाटन में रानी की वाव और एतिहासिक शहर अहमदाबाद शामिल हैं।


पीएम मोदी ने जताई खुशी
प्रधानमंत्री ने इस पर प्रसन्नता जाहिर की है। उन्होंने कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए बताया कि वह पहली बार पढ़ाई करते समय धोलावीरा गए थे। गुजरात के सीएम के तौर पर उन्होंने धोलावीरा के संरक्षण के लिए काफी काम किया।

 


कुछ दिन पहले ही यूनेस्को ने तेलंगाना के वारंगल के पालमपेट में स्थित रामप्पा मंदिर को विश्व धरोहर स्थल के तौर पर मान्यता दी है। रामप्पा मंदिर का निर्माण 13वीं शताब्दी में किया गया था और इसका नाम इसके शिल्पकार रामप्पा के नाम पर रखा गया है। सरकार ने 2019 के लिए यूनेस्को को इसे विश्व धरोहर स्थल के तौर पर मान्यता देने का प्रस्ताव दिया था।

 

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!