युवाओं को तेजी से शिकार बना रही डायबिटीज, डॉक्टर ने बताई इसकी बड़ी वजह

Edited By Updated: 12 Nov, 2026 07:06 PM

diabetes is increasingly affecting young people a doctor explains primary reason

भारत में डायबिटीज तेजी से गंभीर स्वास्थ्य चुनौती बनती जा रही है। अंतरराष्ट्रीय अनुमानों के अनुसार, वर्ष 2050 तक दुनियाभर में डायबिटीज के मरीजों की संख्या 85.3 करोड़ से अधिक हो सकती है।

चंडीगढ़ः भारत में डायबिटीज तेजी से गंभीर स्वास्थ्य चुनौती बनती जा रही है। अंतरराष्ट्रीय अनुमानों के अनुसार, वर्ष 2050 तक दुनियाभर में डायबिटीज के मरीजों की संख्या 85.3 करोड़ से अधिक हो सकती है। चिंताजनक बात यह है कि अब 20 से 30 वर्ष की उम्र के युवाओं में भी टाइप-2 डायबिटीज के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। करीब 50 प्रतिशत मरीजों को अपनी बीमारी की जानकारी तक नहीं होती।

पीजीआई चंडीगढ़ के एंडोक्रिनोलॉजी विभाग के पूर्व अध्यक्ष एवं डायरेक्टर जिनी हेल्थ डॉ. अनिल भंसाली ने विश्व मधुमेह दिवस के उपलक्ष्य में चंडीगढ़ प्रेस क्लब में आयोजित मीडिया संवाद में ये बातें कहीं। उन्होंने बताया कि पिछले पांच वर्षों से वह डायबिटीज रिमिशन के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उनके अनुसार, नियमित जांच से बीमारी की समय पर पहचान संभव है। डॉ. भंसाली ने कहा कि गलत खानपान, जंक फूड, बढ़ता वजन और शारीरिक गतिविधियों की कमी टाइप-2 डायबिटीज के प्रमुख कारण हैं। लंबे समय तक बैठे रहने की आदत भी स्वास्थ्य के लिए गंभीर चुनौती बन रही है।

उन्होंने कहा कि सामान्य बीएमआई वाले भारतीयों को भी डायबिटीज हो सकती है। 90 सेंटीमीटर से अधिक कमर का घेरा पेट की अतिरिक्त चर्बी और बढ़ते मेटाबॉलिक जोखिम का संकेत हो सकता है। उन्होंने चीनी, गुड़ और शहद सहित अतिरिक्त शुगर का सेवन सीमित रखने की सलाह दी। फलों का जूस पीने के बजाय साबुत फल खाना बेहतर है, क्योंकि इनमें मौजूद फाइबर शुगर के अवशोषण को धीमा करता है। खाद्य पदार्थों के पैकेट पर न्यूट्रिशन लेबलिंग को भी उन्होंने जरूरी बताया। 

डॉ. भंसाली के अनुसार, टाइप-2 डायबिटीज के शुरुआती चरण में वजन कम करने, संतुलित खानपान और नियमित व्यायाम से रिमिशन की संभावना बढ़ सकती है। मरीजों को अत्यधिक पाबंदियों के बजाय संतुलित और टिकाऊ डाइट अपनानी चाहिए। उन्होंने बताया कि इंसुलिन उपचार में सप्ताह में एक बार इंजेक्शन देने वाली नई तकनीक भविष्य में महत्वपूर्ण बदलाव ला सकती है। हालांकि, यह सभी मरीजों के लिए लागू नहीं है। उन्होंने लोगों से नियमित डायबिटीज जांच कराने और जीवनशैली में सुधार करने की अपील की। 
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!