द्रौपदी मुर्मू आज लेंगी राष्ट्रपति पद की शपथ, दी जाएगी 21 तोपों की सलामी, मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में पढ़ें देश की बड़ी खबरें

Edited By Pardeep,Updated: 25 Jul, 2022 05:33 AM

draupadi murmu will take oath as president today will be given a 21 gun salute

नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद की शपथ लेंगी और उसके बाद उन्हें 21 तोपों की सलामी दी जाएगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा कि समारोह सोमवार

नई दिल्लीः नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद की शपथ लेंगी और उसके बाद उन्हें 21 तोपों की सलामी दी जाएगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा कि समारोह सोमवार सुबह करीब सवा 10 बजे संसद के केंद्रीय कक्ष में होगा, जहां प्रधान न्यायाधीश एन. वी. रमण उन्हें राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाएंगे। गृह मंत्रालय ने कहा कि इसके बाद उन्हें 21 तोपों की सलामी दी जाएगी। इसके बाद राष्ट्रपति का संबोधन होगा। 

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में पढ़ें देश की बड़ी खबरें-

PM मोदी आज स्व. हरमोहन सिंह यादव की 10वीं पुण्यतिथि कार्यक्रम में होंगे शामिल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्व राज्यसभा सदस्य हरमोहन सिंह यादव की 10वीं पुण्यतिथि पर सोमवार को आयोजित कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए संबोधित करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री की भागीदारी किसानों, पिछड़े वर्गों और समाज के अन्य वर्गों के लिए दिवंगत नेता के महान योगदान को सम्मानित करती है। हरमोहन सिंह, यादव समुदाय के नेता और एक दिग्गज हस्ती थे। वह लंबे समय तक राजनीति में सक्रिय रहे। उनके बेटे सुखराम सिंह यादव भी राज्यसभा सदस्य थे। 

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का आज हिमाचल प्रदेश का दौरा
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 25 जुलाई को हिमाचल प्रदेश के दौरे पर जाएंगे। दरअसल, सोलन में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें भगवंत मान भी उनके साथ सोलन जाएंगे। यहां करीब पांच हजार लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई जाएगी।

ईडी को मिली पार्थ चटर्जी को सोमवार भुवनेश्वर एम्स ले जाने की इजाजत
कलकत्ता हाई कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को स्कूल नौकरी घोटाले के सिलसिले में गिरफ्तार पश्चिम बंगाल के मंत्री पार्थ चटर्जी को सोमवार तड़के ‘एयर एम्बुलेंस' से एम्स भुवनेश्वर ले जाने का रविवार को निर्देश दिया। अदालत ने निर्देश दिया कि मंत्री को सोमवार शाम चार बजे डिजिटल तरीके से कोलकाता की एक विशेष ईडी अदालत में पेश किया जाए।

भारत में मंकीपॉक्स के चार केस मिलते ही हड़कंप
भारत में अकेले जुलाई में ही मंकीपॉक्स संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर चार पहुंच गया है। रविवार को दिल्ली में भी एक संक्रमित मिलने से अब पूरे देश में हड़कंप मच गया है। इस बीच केंद्र सरकार ने मंकीपॉक्स केसों की बढ़ती संख्या को देखते हुए एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई है। गौरतलब है कि दिल्ली में रविवार को 31 वर्षीय व्यक्ति मंकीपॉक्स से संक्रमित निकला। 

कोविंद का राष्ट्र के नाम संबोधन
भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद छोड़ने से एक दिन पहले रविवार को राष्ट्र के नाम संबोधन दिया। कोविंद ने अपने अनुभवों पर चर्चा करते हुए कहा, "अनेक देशवासियों से मिलने के बाद मेरा विश्वास दृढ़ हुआ कि हमारे लोग ही असली राष्ट्र निर्माता हैं। ऐसे महान देशवासियों के हाथ में हमारा भविष्य सुरक्षित है।" 

यदि कोई युद्ध हुआ, तो भारत बनेगा विजेताः राजनाथ सिंह 
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि ‘हम पर बुरी नजर डालने वाला कोई भी हो' भारत मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है। उन्होंने विश्वास जताया कि यदि कोई युद्ध हुआ तो भारत विजेता बनकर उभरेगा। पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (पीओजेके) के हिस्से को फिर से हासिल करने की वकालत करते हुए सिंह ने कहा कि यह भारत का हिस्सा है और इस देश का हिस्सा बना रहेगा। सिंह ने यहां ‘कारगिल विजय दिवस' के उपलक्ष्य में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कहा, ‘‘मैं आपको विश्वास के साथ बताना चाहता हूं कि अगर किसी विदेशी ताकत ने हम पर बुरी नजर डाली और युद्ध हुआ तो हम विजयी होंगे।''

भाजपा प्रवक्ता ने सोनिया गांधी को कहे अपशब्द, कांग्रेस ने नड्डा से की शिकायत
कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता प्रेम शुक्ला द्वारा सोनिया गांधी के लिए ‘‘आपत्तिजनक भाषा'' का इस्तेमाल करने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जे. पी. नड्डा से रविवार को माफी मांगने के लिए कहा। कांग्रेस ने ऐसा दोबारा होने पर मानहानि का मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी दी। 


 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!