Edited By Radhika,Updated: 24 Feb, 2024 04:55 PM
भारत के लोग खाने-पीने काफी शौकीन हैं। खान-पान के साथ अलग-अलग तरह के प्रयोग करना भी इन्हें काफी पसंद हैं। पसंदीदा खाने की लिस्ट में पराठों का नाम भी शामिल है। देश में इतने प्रकार के परांठे बनाए जाते हैं कि ये सोचकर आप हैरान हो जाएंगे।
नेशनल डेस्क: भारत के लोग खाने-पीने काफी शौकीन हैं। खान-पान के साथ अलग-अलग तरह के प्रयोग करना भी इन्हें काफी पसंद हैं। पसंदीदा खाने की लिस्ट में पराठों का नाम भी शामिल है। देश में इतने प्रकार के परांठे बनाए जाते हैं कि ये सोचकर आप हैरान हो जाएंगे। परांठे बनाने के लिए घी व तेल का उपयोग किया जाता है। साथ ही यह भी कहा जाता है कि परांठों में ज़्यादा घी, तेल लगाकर खाना भी सेहत के लिए हानिकारक है।
<
>
Heart Attack Parantha वीडियो हुआ वायरल-
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह Heart Attack Parantha के नाम से वीडियो वायरल हो रहा है। कहा जा रहा है कि इस परांठे पर जितना तेल लगाया गया है वह आप एक साल में खाते होंगे, जो आपको सबसे ज्यादा अस्वस्थ कर देगा। इस पराठे को खाने के बाद, हार्ट अटैक की गारंटी है!
इस अकाउंट से वायरल हुआ वीडियो-
ट्विटर अकाउंट @HasnaZaruriHai पर अक्सर मजेदार वीडियो पोस्ट किया गया है। वीडियो में दिख रहा है कि सड़क किनारे ठेला लगाकर खड़ा एक शख्स, अपने ठेले पर परांठा बना रहा है। यह परांठा नार्मल परांठे से बढ़ा है और ऐसा लग रहा है कि इस पर कई लीटर तेल डाला गया है। तेल इतना ज्यादा है कि ऐसा लग रहा है जैसे पूरा परांठा उस तेल के ऊपर तैर रहा है।
मिल चुके हैं 4 लाख से ज़्यादा व्यूज़-
इस वीडियो को 4 लाख से ज़्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं, जबकि लोग अलग- अलग कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक यूज़र ने लिखा कि ये स्वादिष्ट मौत होगी। एक ने कहा- ये ढाई किलो तेल में नहलाया हुआ पराठा है! एक ने कहा कि ये कॉमन है, पराठे वाली गली में भी ऐसे ही पराठे बनते हैं। वहीं एक ने कहा कि इतना तेल वो एक साल में खाता है।