सत्य निकेतन हादसा: एक्शन में CM रेखा गुप्ता, MCD उपायुक्त समेत 5 अधिकारी किए निलंबित

Edited By Updated: 07 Sep, 2026 03:57 PM

satya niketan accident chief minister rekha gupta mcd deputy commissioner and

दक्षिण पश्चिम दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में एक इमारत ढहने से सात लोगों की मौत के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्देश पर दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के एक उपायुक्त समेत पांच अधिकारियों को सोमवार को निलंबित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने...

नई दिल्ली: दक्षिण पश्चिम दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में एक इमारत ढहने से सात लोगों की मौत के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्देश पर दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के एक उपायुक्त समेत पांच अधिकारियों को सोमवार को निलंबित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने सोमवार को बताया कि गुप्ता के निर्देश पर एमसीडी के दक्षिण जोन के उपायुक्त (डीसी) राकेश कुमार के साथ-साथ अधिशासी अभियंता, अधीक्षण अभियंता सहायक अभियंता और कनिष्ठ अभियंता को निलंबित कर दिया गया है। 

आदेश की प्रति के मुताबिक, निलंबित अधिकारियों में दक्षिण क्षेत्र के अधीक्षण अभियंता रणवीर सिंह, अधिशासी अभियंता (भवन) ललित कुमार गोयल, सहायक अभियंता (भवन) सुनील चौहान और कनिष्ठ अभियंता (भवन) आशीष कुमार शामिल हैं। दिल्ली नगर निगम के सतर्कता विभाग ने इन अधिकारियों के निलंबन आदेश जारी किए हैं। इससे पहले, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सोमवार को दूसरे दिन घटनास्थल पहुंचीं और बचाव कार्यों का जायजा लिया। यह इमारत रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे मरम्मत कार्य के दौरान ढह गई। इसमें लड़कों का 'पेइंग गेस्ट' (पीजी) आवास था। इमारत के मलबे से अब तक 12 लोगों को निकाला जा चुका है, जिनमें से सात लोगों की मौत हो गई है। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!