Delhi Weather Update: दिल्ली में बदला मौसम का मिज़ाज, सुबह दर्ज हुआ सामान्य से कम तापमान

Edited By Updated: 07 Sep, 2026 09:55 AM

weather takes a turn in delhi below normal temperature recorded in the morning

देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार की सुबह लोगों को गर्मी से हल्की राहत मिली। सुबह के समय मौसम अपेक्षाकृत ठंडा महसूस किया गया और शहर के लगभग सभी प्रमुख मौसम केंद्रों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। इसके साथ ही हवा की गुणवत्ता में भी...

नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार की सुबह लोगों को गर्मी से हल्की राहत मिली। सुबह के समय मौसम अपेक्षाकृत ठंडा महसूस किया गया और शहर के लगभग सभी प्रमुख मौसम केंद्रों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। इसके साथ ही हवा की गुणवत्ता में भी सुधार देखा गया और वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 'संतोषजनक' श्रेणी में रहा।

नई दिल्ली में सोमवार की सुबह अपेक्षाकृत ठंडी रही और ज़्यादातर मौसम केंद्रों पर न्यूनतम तापमान मौसम के सामान्य स्तर से नीचे दर्ज किया गया। शहर के मुख्य मौसम केंद्र सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.9 डिग्री कम था। पालम में न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 3.6 डिग्री कम था।

लोधी रोड पर न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 1.4 डिग्री कम) दर्ज किया गया जबकि रिज में न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से दो डिग्री कम) रहा। अयानगर में न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.1 डिग्री कम था।

 

सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली की हवा की गुणवत्ता 'संतोषजनक' श्रेणी में रही और औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 83 दर्ज किया गया। CPCB के अनुसार, 0 से 50 के बीच AQI को 'अच्छा', 51 से 100 को 'संतोषजनक', 101 से 200 को 'मध्यम', 201 से 300 को 'खराब', 301 से 400 को 'बहुत खराब' और 401 से 500 को 'गंभीर' माना जाता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शहर में दिन भर बादल छाए रहने और मध्यम बारिश का अनुमान लगाया है साथ ही अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!