जम्मू - कश्मीर में सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़, एक आतंकी ढ़ेर

Edited By Updated: 13 Jan, 2020 09:31 PM

encounter with security forces in kashmir a terrorist killed

जम्मू कश्मीर के बडगाम जिले में सोमवार शाम घेराबंदी और तलाश अभियान के दौरान आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिला में सुरक्षा बलों ने छुपे हुए आतंकवादियों के ठिकाने का पता लगाया ...

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के बडगाम जिले में सोमवार शाम घेराबंदी और तलाश अभियान के दौरान आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिला में सुरक्षा बलों ने छुपे हुए आतंकवादियों के ठिकाने का पता लगाया और भारी मात्रा में हथियार और गोलाबारूद बरामद किए, हलांकि सुरक्षा बलों के वहां पहुंचने से पहले आतंकवादी वहां से भाग गए थे। 

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों के छुपे होने की सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों ने देहरामपुरा, चांदडुरा गांव में अपराह्न को घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू किया। जब सुरक्षा बलों ने गांव के विशेष इलाके की घेराबंदी की छुपे हुए आतंकवादियों ने उन पर स्वचालित हथियारों से गोली चलानी शुरू कर दी। सुरक्षा बलों की जवाबी कारर्वाई के बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। गोलीबारी में एक आतंकवादी मारा गया। अंतिम रिपोर्ट मिलने तक अभियान जारी है। आतंकवादियों के फरार होने के प्रयास को रोकने के लिए इलाके अतिरिक्त सुरक्षा बलों को भेजा गया है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!