किसान आंदोलन: 8 दिसंबर को भारत बंद, समर्थन में कांग्रेस-AAP, TRS और उद्धव सरकार

Edited By Sanjeev Sharma,Updated: 06 Dec, 2020 03:04 PM

farmers protest congress on 8 december in support of bharat bandh

केंद्र सरकार के नए कृषि कानून के खिलाफ पिछले 11 दिनों से सड़कों पर कड़कती ठंड में धरने पर बैठे किसानों के समर्थन में कई दलों ने 8 दिसंबर को भारत बंद का ऐलान किया है। कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, महाराष्ट्र की उद्धव सरकार समेत तेलंगाना राष्ट्र समिति ने...

नेशनल डेस्क: केंद्र सरकार के नए कृषि कानून के खिलाफ पिछले 11 दिनों से सड़कों पर कड़कती ठंड में धरने पर बैठे किसानों के समर्थन में कई दलों ने 8 दिसंबर को भारत बंद का ऐलान किया है। कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, महाराष्ट्र की उद्धव सरकार समेत तेलंगाना राष्ट्र समिति ने भी भारत बंद को समर्थन दिया है। कांग्रेस ने कहा कि किसान संगठनों की तरफ से बुलाए गए भारत बंद को हमारा भी समर्थन है। कांग्रेस ने कहा कि हमारे कार्यकर्त्ता भारत बंद को सफल बनाने के लिए काम करेंगे।

PunjabKesari

PunjabKesari

भारत बंद को सफल बनाएंगे: कांग्रेस
कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि किसानों के भारत बंद को सफल बनाने के लिए पाटर्टी कार्यकर्त्ता देशभर में तहसील स्तर पर काम कर इस आयोजन को सफल बनाने के लिए किसानों के साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा की कांग्रेस किसानों के साथ खड़ी है और उनके साथ होने वाले किसी भी अन्याय के खिलाफ सभी प्रदेशों के मुख्यालयों, जिला मुख्यालयों तथा तहसील मुख्यालयों पर किसानों के साथ प्रदर्शन करेंगे और भारत बंद को सफल बनाने के लिए पुरजोर प्रयास करेंगे। 

PunjabKesari

KCR का भारत बंद को समर्थन
तेलंगाना राष्ट्र समिति(TRS) प्रमुख एवं तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने भी किसानों के ‘भारत बंद' के आह्वान को अपना पूर्ण समर्थन व्यक्त किया है। राव ने एक बयान में कहा कि TRS प्रस्तावित बंद में सक्रिय भागीदारी करेगी। उन्होंने दोहराया कि नया कृषि कानून किसानों के हितों को व्यापक नुकसान पहुंचाएगा, इसीलिए उनकी पार्टी ने संसद में इसका विरोध किया था। उन्होंने कहा कि आंदोलन को तब तक जारी रखना होगा, जब तक कृषि कानूनों को वापस नहीं ले लिया जाता। उन्होंने जोर दिया कि TRS भारत बंद को सफल बनाने के लिए पुरजोर काम करेगी। उन्होंने आम जनता से भी किसानों का साथ देने और बंद का सफल बनाने की अपील की।

PunjabKesari

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!