केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान को सम्मान, राष्ट्रपति भवन पर आधा झुकाया गया तिरंगा

Edited By vasudha,Updated: 09 Oct, 2020 09:26 AM

flags at rashtrapati bhavan half mast to condole the demise of paswan

देश के प्रमुख दलित नेताओं में से एक केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने 74 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। वीरवार शाम उन्होंने अंतिम सांस ली। केन्द्रीय मंत्री के सम्मान में राजकीय शोक की घोषणा की गयी है, जिसके तहत शुक्रवार को राष्ट्रपति...

नेशनल डेस्क: देश के प्रमुख दलित नेताओं में से एक केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने 74 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। वीरवार शाम उन्होंने अंतिम सांस ली। केन्द्रीय मंत्री के सम्मान में राजकीय शोक की घोषणा की गयी है, जिसके तहत शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन और संसद भवन पर तिरंगे को आधा झुकाया गया। 

PunjabKesari

कब घोषित होता है राजकीय शोक
गणमान्य व्यक्तियों के निधन के बाद राजकीय शोक बघोषित होता है। इस दौरान विधानसभा, सचिवालय सहित महत्वपूर्ण कार्यालयों में लगे राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहते हैं। देश में कोई औपचारिक या सरकारी कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाता है। राजकीय शोक के दौरान समारोहों और आधिकारिक मनोरंजन का आयोजन नहीं किया जाता है। देश में और देश के बाहर स्थित भारतीय दूतावास और हाईकमीशन में भी राष्‍ट्रीय ध्‍वज को आधा झुकाया जाता है। 

PunjabKesari

इसका ​इतिहास
भारत में शुरुआत में 'राष्ट्रीय शोक' सिर्फ राष्ट्रपति और पूर्व राष्ट्रपति तथा प्रधानमंत्री और पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर घोषित होता था। हालांकि भारत में पहला राष्ट्रीय शोक महात्मा गांधी की हत्या के बाद घोषित किया गया था। समय के साथ इस नियम में कई बदलाव किए गए। अब अन्य गणमान्य व्यक्तियों के मामले में भी केंद्र विशेष निर्देश जारी कर राष्ट्रीय शोक का ऐलान कर सकता है। इसके अलावा देश में किसी बड़ी आपदा के वक्त भी 'राष्ट्रीय शोक' घोषित किया जा सकता है। 

PunjabKesari

कौन घोष‍ित करता है राजकीय शोक
पुराने नियमों के अनुसार पहले यह घोषणा केवल केंद्र सरकार की सलाह पर राष्ट्रपति ही कर सकता था लेकिन अब बदले हुए नियमों के अनुसार राज्यों को भी यह अधिकार दिया जा चुका है। अब राज्य खुद तय कर सकते हैं कि किसे राजकीय सम्मान देना है। कई बार राज्य और केंद्र सरकार अलग-अलग राजकीय शोक घोषित करते हैं। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!