तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री KCR अस्पताल में भर्ती, कूल्हे की हड्डी में आई चोट

Edited By Updated: 08 Dec, 2023 10:44 AM

former telangana cm kcr admitted hospital

तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण कुमार KCR को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक बड़ी चोट के चलते KCR को यशोदा अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। एक खबर के मुताबिक  उनकी कूल्हे की हड्डी में चोट आई है, और इसका इलाज चल रहा है।

नैशनल डैस्क: तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण कुमार KCR को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक बड़ी चोट के चलते KCR को यशोदा अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। एक खबर के मुताबिक  उनकी कूल्हे की हड्डी में चोट आई है, और इसका इलाज चल रहा है। कल रात को KCR को अस्पताल में भर्ती किया गया था और उन्हें विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा देखा जा रहा है। फिलहाल, 10 घंटे के बाद उन्हें विभिन्न परीक्षणों के लिए बुलाया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, KCR कल रात अपने फार्महाउस में गिर गए थे। इस हादसे के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

चुनाव नतीजों के 6 दिन बाद हादसा
KCR ने 2014 में तेलंगाना राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला था और उन्होंने तेलंगाना के गठन के बाद से ही इस पद पर रहा। बता दें कि यह हादसा तब हुआ जब चुनाव के नतीजों को अभी 6 दिन ही हुए हैं। KCR की पार्टी, BRS, ने तेलंगाना विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से हार का सामना किया है। इस चुनाव में BRS को केवल 39 सीटें मिलीं हैं जबकि कांग्रेस ने 64 सीटों पर कब्जा किया। BRS के अध्यक्ष ने भी अपने निर्वाचन क्षेत्र से हार का सामना किया, जिसमें उन्होंने भाजपा के नेता को 45,031 वोटों के अंतर से हराया। 

प्रधानमंत्री मोदी ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव (KCR) के गिरकर चोटिल होने पर चिंता जताई और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की। मोदी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "यह जानकर व्यथित हूं कि तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव को चोट लगी है। मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।" KCR के नाम से लोकप्रिय के.चंद्रशेखर राव को कल रात गिरने के बाद हैदराबाद के एक निजी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल भर्ती कराया गया है। उनकी हड्डी टूटने की आशंका है। KCR (69) भारत राष्ट्र समिति (BRS) के अध्यक्ष हैं। चिकित्सकों का एक दल राव की स्थिति का आकलन कर रहा है। 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!