Edited By Monika Jamwal,Updated: 18 Aug, 2018 12:16 PM
आतंकवादियों ने एक बार फिर से सुरक्षाबलों को निशाना बनाते हुये हमला किया।
श्रीनगर : आतंकवादियों ने एक बार फिर से सुरक्षाबलों को निशाना बनाते हुये हमला किया। शुक्रवार को अवंतीपोरा के बाजार में उग्रवादियों ने ग्रेनेड से हमला किया जिसमें चार लोग घायल हो गये। घायलों में से एक व्यक्ति ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार एसपी आफिस के पास सुरक्षाबलों पर दागा गया ग्रेनेड जोरदार धमाके से फट गया। धमाके में चार लोग घायल हो गये और उन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया पर उनमें से एक ने अपने घावों का ताव न सहते हुये दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान अब्दुल अहद निवासी अवंतिपोरा के रूप में हुई है।