केदारनाथ जाने वाले भक्तों के लिए खुशखबरी, चंद घंटों में खुलने जा रहे कपाट, जानें सब कुछ

Edited By Updated: 21 Apr, 2026 05:58 PM

good news for devotees heading to kedarnath

केदारनाथ जाने वाले भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है कि चंद घंटों में मंदिर के कपाट खुलने वाले है। बता दें कि 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खोल दिए गए हैं। वहीं 22 अप्रैल से केदरानाथ, 23 अप्रैल से बद्रीनाथ...

नेशनल डेस्क : केदारनाथ जाने वाले भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है कि चंद घंटों में मंदिर के कपाट खुलने वाले है। बता दें कि 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खोल दिए गए हैं। वहीं 22 अप्रैल से केदरानाथ, 23 अप्रैल से बद्रीनाथ धाम के कपाट भी खुल जाएंगे। चारधाम यात्रा के कपाट 19 नवंबर तक खुले रहेंगे।

चारधाम यात्रा को हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र और मोक्षदायी माना जाता है। यह यात्रा हिमालय की ऊंचाइयों में बसे चार प्रमुख धामों यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ से होकर गुजरती है। मान्यता है कि इस यात्रा से व्यक्ति को आत्मिक शांति और मोक्ष की प्राप्ति होती है। चारधाम यात्रा में सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी लोग पहुंच रहे है। माना जा रहा है कि इस बार भारी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

यात्रा मार्गो पर प्रशासन, साफ सफाई के विशेष इंतजाम किए गए है। वहीं पार्किंग और रुकने के भी इंतजाम किए गए है, ताकि भक्तों किसी भी तरह की दिक्कते न आए। स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करते हुए जगह-जगह मेडिकल टीमें तैनात की गई हैं, जिससे किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता उपलब्ध कराई जा सके। इसके अलावा सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस और SDRF की टीमें लगातार निगरानी रखेंगी। पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम की अनिश्चितता और भूस्खलन जैसी संभावित आपदाओं को देखते हुए विशेष आपदा प्रबंधन योजना लागू की गई है। यात्रियों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर और कंट्रोल रूम भी सक्रिय कर दिए गए हैं।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!