केजरीवाल की गिरफ्तारी पर कल्पना सोरेन ने कहा- शासन का मतलब तानाशाही हो गया है

Edited By Parveen Kumar,Updated: 22 Mar, 2024 09:37 PM

governance has become dictatorship  kalpana soren

जेल में बंद झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर शुक्रवार को केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि शासन की वर्तमान स्थिति तानाशाही की तरह है।

नेशनल डेस्क : जेल में बंद झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर शुक्रवार को केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि शासन की वर्तमान स्थिति तानाशाही की तरह है। कथित भूमि घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा हेमंत को गिरफ्तार किए जाने के बाद सक्रिय राजनीति में आईं कल्पना ने कहा, ‘‘शासन का मतलब तानाशाही हो गया है। देश का हर कोना इनके जुल्म की गवाही हो गया है।''

कल्पना ने ‘एक्स' पर एक पोस्ट में परोक्ष रूप से केंद्र और भाजपा पर हमला करते हुए कहा, ‘‘उन्हें लगता है कि करोड़ों लोगों का नेतृत्व कर रहे जननेताओं को गिरफ्तार कर वे गद्दी पर बैठ जाएंगे। देश की स्वाभिमानी, निडर जनता इनके भ्रम और अहंकार का मुंहतोड़ जवाब देगी। ‘इंडिया' झुकेगा नहीं।'' आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल को ईडी ने बृहस्पतिवार रात को आबकारी नीति में कथित अनियमितताओं से जुड़े धन शोधन मामले में गिरफ्तार किया था। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने बृहस्पतिवार को केजरीवाल की गिरफ्तारी को देश में ‘‘लोकतंत्र का अंत'' करार दिया और एक महीने पहले हेमंत सोरेन की इसी तरह गिरफ्तारी के लिए केंद्र पर हमला बोला।

झामुमो के प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने ‘गिरफ्तारी की पटकथा' के लिए केंद्र पर तीखा हमला करते हुए कहा कि सभी विपक्षी दलों और जो लोग मुखर हैं, उनका यही हश्र होगा। उन्होंने मांग की कि चुनाव अधिसूचना रद्द कर दी जाए क्योंकि ‘यह भारत में लोकतंत्र का अंत है और अब चुनाव की कोई आवश्यकता नहीं है।' हेमंत को केंद्रीय एजेंसी ने 31 जनवरी को गिरफ्तार किया था। धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत एक विशेष अदालत ने बृहस्पतिवार को हेमंत की न्यायिक हिरासत चार अप्रैल तक बढ़ा दी।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!