H-1B वीजा में बड़े बदलावों की तैयारी में US, 1 लाख भारतीयों पर गिर सकती है गाज

Edited By Isha,Updated: 18 Oct, 2018 09:13 PM

अमेरिका जल्द ही H1-B वीजा पॉलिसी में बदलाव कर सकता है, जिसका असर वहां काम कर रहे भारतीय लोगों पर होगा। दरअसल, ट्रम्प एडमिनिस्ट्रेशन ने एच-1बी वीजा पॉलिसी में बदलाव का प्रस्ताव भेजा है, जिसके तहत अमेरिकी कंपनियों में वही विदेशी कर्मचारी...

वॉशिंगटन:  अमेरिका जल्द ही H1-B वीजा पॉलिसी में बदलाव कर सकता है, जिसका असर वहां काम कर रहे 1 लाख भारतीय लोगों पर होगा। दरअसल, ट्रम्प एडमिनिस्ट्रेशन ने एच-1बी वीजा पॉलिसी में बदलाव का प्रस्ताव भेजा है, जिसके तहत अमेरिकी कंपनियों में वही विदेशी कर्मचारी काम कर पाएंगे जो सर्वश्रेष्ठ होंगे। अमेरिका के 50 राज्यों में 100 भारतीय कंपनियां हैं। इनमें 1 लाख 13 हजार भारतीय काम कर रहे हैं।
PunjabKesari
बदलना चाहते हैं रोजगार की परिभाषा
बुधवार को अमेरिका के गृह विभाग और यूएस सिटिजनशिप एंड इमिग्रेशन सर्विस (यूएससीआईएस) ने जनवरी 2019 के लिए प्रस्ताव तैयार किया है। इसके मुताबिक, एच-1बी वीजा उन्हीं विदेशी कर्मचारियों को दिया जाएगा, जो अपने काम में अव्वल रहे हैं। अमेरिकी गृह मंत्रालय के मुताबिक, हम सही मायने में रोजगार की परिभाषा बदलना चाहते हैं, ताकि कंपनी और कर्मचारी के संबंधों को बेहतर बनाया जा सके। साथ ही, अमेरिकी कर्मचारियों और उनकी तनख्वाह को सुरक्षित किया जा सके।
PunjabKesari
एच-1बी वीजाधारकों को मिलती है उचित तनख्वाह 
प्रस्ताव में एच-1बी वीजाधारकों को उचित तनख्वाह मिलने की भी बात कही गई है। गृह मंत्रालय ने यह प्रस्ताव भी दिया है कि एच-1बी वीजाधारकों की एच-4 वीजा प्राप्त पत्नियों को रोजगार के लिए एलियन एलिजिबल माना जाएगा। अमेरिका में एक एलियन रजिस्ट्रेशन कार्ड जारी किया जाता है। इसके धारक को वैध प्रवासी माना जाता है, जिसे अमेरिका में काम करने और रहने का अधिकार होता है। अमेरिकी गृह मंत्रालय के मुताबिक, सामान्य रूप से एच-1बी वीजा की मांग काफी ज्यादा रहती है। हम आवेदनों के लिए इलेक्ट्रॉनिक रजिस्ट्रेशन प्रोग्राम लाने पर विचार कर रहे हैं। इसके तहत इमिग्रेशन सर्विस एच-1बी आवेदनों को बेहतर तरीके से व्यवस्थित कर सकेगी।
PunjabKesari
क्या है एच-1बी वीजा 
एच-1बी एक नॉन-इमिग्रेंट वीजा है जिसे अमेरिकी कंपनी में काम करने वाले विदेशी कर्मचारियों के लिए जारी किया जाता है। टेक कंपनियां इसी आधार पर भारत-चीन जैसे देशों से हजारों कर्मचारियों को अपने यहां बुलाती हैं। सामान्य रूप से विदेशी कर्मचारियों के लिए इस वीजा की अवधि तीन से छह साल होती है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!