मिशन 2019: कांग्रेस के लिए चुनावी रणनीति तैयार करेंगे हार्वर्ड के प्रोफेसर

Edited By vasudha,Updated: 01 Sep, 2018 07:34 PM

harvard professor will help congress in campaigning for 2019

कांग्रेस पार्टी के 2019 के चुनाव प्रचार में हार्वर्ड विश्वविद्यालय के प्रोफेसर और चुनाव रणनीतिकार स्टीव जोर्डिंग भारत में डेरा जमाएंगे। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने हाल ही में अपने यूरोप दौरे के दौरान जोर्डिंग से मुलाकात की थी...

नेशनल डेस्क: कांग्रेस पार्टी के 2019 के चुनाव प्रचार में हार्वर्ड विश्वविद्यालय के प्रोफेसर और चुनाव रणनीतिकार स्टीव जोर्डिंग भारत में डेरा जमाएंगे। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने हाल ही में अपने यूरोप दौरे के दौरान जोर्डिंग से मुलाकात की थी। लंदन के सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है कि जोर्डिंग की कंपनी शीर्घ ही अनुबंध पर हस्ताक्षर करेगी। 
PunjabKesari
सूत्रों के अनुसार जोर्डिंग की टीम सितंबर में भारत में प्रचार शुरू कर देगी और अक्टूबर में अभियान में तेजी लाएगी। ​हालांकि इस अभियान को क्या रूप देना है इस पर समीक्षा करेगी। शुरू की रणनीति पर कांग्रेस उस सीट पर जोर देगी जिसमें वह आसानी से जीत हासिल कर सके। 2014 में कांग्रेस सिर्फ 44 सीटें जीत पाई थी। पार्टी 2 राज्यों में सत्तारूढ़ है और 1 राज्य में सांझीदार है। 

PunjabKesari
कांग्रेस को 2019 के चुनावों में क्षेत्रीय पार्टी के साथ संतुलन बनाना होगा और भाजपा के खिलाफ महागठबंधन बनाना होगा। एक सूत्र ने बताया कि कांग्रेस उन सीटों पर ध्यान दे रही है जहां उनका भाजपा से सीधा मुकाबला है। पार्टी को विश्वाश है कि 2014 के बाद पार्टी में सुधार हुआ है और सीधी लड़ाई में भाजपा को टक्कर देगी। 

PunjabKesari
पार्टी को उत्तर और पश्चिम भारत में भाजपा का मुकाबला करने के​ लिए कड़ी मेहनत करनी होगी और पूर्व और दक्षिण भारत में गठबंधन पर जोर देना होगा। पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड ऐसे राज्य हैं जहां कांग्रेस की भाजपा के साथ सीधी टक्कर होगी। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को सपा बीएसपी गठबंधन की मदद लेनी होगी और बिहार से भी गठबंधन के सहारे जीत हासिल करनी होगी। 


 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!