होटल के बाथरूम में सैन्यकर्मी की हुई मौ/त, दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला गया श/व

Edited By Updated: 07 Oct, 2026 02:10 PM

havaldar parvinder singh meerut hotel

मेरठ के सदर बाजार थाना क्षेत्र के बेगमपुल स्थित एक होटल के बाथरूम में मंगलवार शाम 34 वर्षीय एक सैन्यकर्मी मृत मिला। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम दृष्टया मौत का कारण हृदयाघात माना जा रहा है, हालांकि इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम...

मेरठः मेरठ के सदर बाजार थाना क्षेत्र के बेगमपुल स्थित एक होटल के बाथरूम में मंगलवार शाम 34 वर्षीय एक सैन्यकर्मी मृत मिला। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम दृष्टया मौत का कारण हृदयाघात माना जा रहा है, हालांकि इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगी। 

पुलिस क्षेत्राधिकारी (कैंट) संजय गुप्ता ने बताया कि मंगलवार शाम करीब पांच बजे सूचना मिली कि बेगमपुल स्थित होटल के बाथरूम में एक सैन्यकर्मी की मौत हो गई है। सूचना मिलने पर सदर बाजार पुलिस और सैन्य पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान हवलदार परविंदर सिंह के रूप में हुई है, जो मूलरूप से अंबाला के रहने वाले थे और बंगला इंजीनियरिंग ग्रुप, रुड़की में तैनात थे।

गुप्ता के अनुसार, परविंदर पिछले कुछ समय से बीमार थे और उनका इलाज मेरठ कैंट स्थित सैन्य अस्पताल में चल रहा था। मंगलवार दोपहर अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद वह नायक सौरभ सिंह और यशवीर सिंह के साथ रुड़की जाने के लिए निकले थे।

पुलिस के मुताबिक, बेगमपुल से रुड़की के लिए बस मिलने के बाद तीनों कुछ देर आराम करने के लिए होटल में रुके थे। होटल पहुंचने के बाद परविंदर बाथरूम में चले गए। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर सौरभ और यशवीर ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद होटल कर्मचारियों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया। परविंदर बाथरूम में जमीन पर पड़े मिले। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!