दिल्ली में गर्मी ने तोड़ा 90 साल का रिकॉर्ड, 'लू' ने किया बेहाल....रात में भी राहत नहीं

Edited By Seema Sharma,Updated: 02 Jul, 2021 10:58 AM

heat breaks 90 year record in delhi

उत्तर भारत के अधिकतर क्षेत्रों में गुरुवार को लोगों को ‘लू'' के कहर का सामना करना पड़ा। भीषण गर्मी के कारण कई राज्यों में बिजली की मांग बढ़ गई। वहीं भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा है कि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर राजस्थान और उत्तर प्रदेश...

नेशनल डेस्क: उत्तर भारत के अधिकतर क्षेत्रों में गुरुवार को लोगों को ‘लू' के कहर का सामना करना पड़ा। भीषण गर्मी के कारण कई राज्यों में बिजली की मांग बढ़ गई। वहीं भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा है कि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर राजस्थान और उत्तर प्रदेश में अगले दो दिन तक ‘लू' की स्थिति बनी रहने की संभावना है। इसी बीच दिल्ली में जुलाई के पहले दिन सबसे गर्म दिन का 90 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। दिल्ली में पिछले तीन दिनों से पारा 43 डिग्री के पार है। गुरुवार को दिल्ली के मंगेशपुर में तापमान 45.2 डिग्री पर पहुंच गया. वहीं नजफगढ़ में 44 डिग्री और पीतमपुरा में 44.3 डिग्री रहा। 

PunjabKesari

मौसम विभाग ने की heat wave की घोषणा
मौसम विभाग ने दिल्ली में heat wave की घोषणा की है। heat wave की घोषणा तब की जाती है जब पारा 40 डिग्री से ऊपर हो जाए। इसी के साथ दिल्ली में लू को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग ने दिल्ली के अलावा पंजाब, हरियाणा, उत्तर राजस्थान और उत्तर प्रदेश में अगले दो दिन तक ‘लू' की स्थिति बनी रहने की संभावना जताई है। इन स्थानों पर चिलचिलाती गर्मी से फिलहाल कोई राहत नहीं मिलने वाली है।

PunjabKesari

7 जुलाई से पहले मानसून के आसार नहीं
IMD ने कहा कि दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में 7 जुलाई से पहले मानसून की बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। इसके बाद क्षेत्र में जुलाई के शुरुआती 15 दिनों में सामान्य से कम बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया गया है। पिछले कुछ दिनों में देश के उत्तरी मैदानी इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। दक्षिण-पश्चिम मानसून हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, पश्चिमी राजस्थान और पंजाब को छोड़ देश के बाकी हिस्सों में पहुंच गया है।

PunjabKesari

हिमालय पर्वतीय क्षेत्र में कई स्थानों पर असामान्य रूप से अधिक तापमान दर्ज किया जा रहा है। लद्दाख की नुब्रा घाटी के थोइस और हिमाचल प्रदेश के सोलन में तापमान क्रमश: 31 डिग्री सेल्सियस और 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। देश के सबसे ठंडे इलाकों में से एक द्रास में भी अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। द्रास में तापमान एक समय 0 से 20 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला जाता है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!