मुंबई में मानसून ने दी दस्तक, जलभराव का अलर्ट जारी

Edited By vasudha,Updated: 07 Jun, 2018 02:10 PM

heavy rain alert in mumbai

मानसून ने मुंबई में दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने 7 से 11 जून तक मुंबई समेत महाराष्ट्र के छह जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। लोगों से अपील की है कि वह इस दौरान घर से बाहर ना निकलें...

नेशनल डेस्क: मुंबई में मॉनसून ने तेज बारिश के साथ दस्तक दे दी है। कई जगहों पर जलभराव की स्थिति बन गई है। दादर, परेल, कफ परेड, बांद्रा, बोरीवली और अंधेरी में सड़कों पर जलभराव है। विमान और रेल सेवाओं पर भी इसका असर देखने को मिला। लंदन से मुंबई आ रही फ्लाइट को लो विजिबिलटी के कारण अहमदाबाद डाइवर्ट किया गया। मौसम विभाग ने 7 से 11 जून तक मुंबई समेत महाराष्ट्र के छह जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। लोगों से अपील की है कि वह इस दौरान घर से बाहर ना निकलें। विभाग के अनुसार अगले 2-4 दिनों में मुंबई में 200 मिमी बारिश का अनुमान है। 

PunjabKesari
मुबई में 2005 जैसी बारिश की आशंका जताई जा रही है। साल 2015 में जून के महीने में इसी तरह की भयंकर बारिश रिकॉर्ड की गई थी उस दौरान मुंबई में 283 मिमी बारिश हुई थी। इसी बीच राज्य सरकार और बृहन्नमुंबई म्यूनिसिपल कार्पोरेशन इससे बचने के उपायों पर गंभीरता से विचार कर रही है। आईएमडी के पश्चिमी क्षेत्र के डिप्टी डायरेक्टर जनरल के एस होसालिकर ने कहा कि मौसम प्रणाली धीरे-धीरे मुंबई सहित उत्तर कोकण से आगे बढ़ेगी और यह 11 जून तक जारी रहेगी। पुणे में भी आज भारी बारिश की आशंका जताई जा रही है।
PunjabKesari
बीएमसी ने अपने सभी अधिकारियों को आदेश जारी किया कि वे वीकेंड पर अपनी ड्यूटी पर रहें। आपदा प्रबंधन की टीम को भी शहर के परेल, मानखुर्द और अंधेरी जैसे इलाकों पर तैनात रहने के निर्देश दिए गए हैं। नेवी के अधिकारियों को भी कोलाबा, वर्ली, घाटकोपर, ट्रांबे, मलाड जैसे बाढ़ अनूकूल इलाकों में चौकन्ना रहने के आदेश जारी किए गए हैं। इन सबके अलावा फायर ब्रिगेड के छह बचाव दल को भी समुद्री तटों पर तैनात किया गया है। नगर निगम के स्कूलों में बने शेल्टर्स को 24 घंटे खुला रखने का आदेश जारी किया गया है।
PunjabKesari
मौसम विभाग के अनुसार कोंकण और गोवा के ऊपर चक्रवात बनता दिख रहा है, जो महाराष्ट्र के तटों पर पहुंचेगा। इस कारण मुंबई, रत्नागिरी, दहाणु, ठाणे और सिंधुदुर्ग में भारी से बेहद भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा 10-11 जून को सूरत और वलसाड में भारी बारिश हो सकती है। केरल, तटीय कर्नाटक में भी यह चक्रवात भारी बारिश का कारण बन सकता है। वहीं बंगाल की खाड़ी में भी कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इसकी वजह से 8 से 11 जून तक उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय में  जमकर बारिश हो सकती है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!