Heavy Rain Alert: 4, 5, 6, 7 अप्रैल तक भारी बारिश मचाएगी तांडव, IMD ने इन राज्यों में जारी किया हाई अलर्ट

Edited By Updated: 04 Apr, 2026 04:28 PM

heavy rain alert issued by imd for april 4 7 across northwest india

अप्रैल महीने की शुरुआत उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश और ओलावृष्टि के साथ हुई है, जिससे लोगों को बढ़ती गर्मी से राहत मिली है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, इस बार अप्रैल का मौसम सामान्य से थोड़ा ठंडा रहने की संभावना है।

नेशनल डेस्क: अप्रैल महीने की शुरुआत उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश और ओलावृष्टि के साथ हुई है, जिससे लोगों को बढ़ती गर्मी से राहत मिली है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, इस बार अप्रैल का मौसम सामान्य से थोड़ा ठंडा रहने की संभावना है। इसकी मुख्य वजह दो सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbances) हैं, जो क्षेत्र के मौसम को प्रभावित कर रहे हैं।

4 और 7 अप्रैल को मौसम रहेगा ज्यादा सक्रिय
मौसम विभाग के अनुसार, 4 अप्रैल और 7 अप्रैल के आसपास मौसम की गतिविधियां सबसे ज्यादा देखने को मिलेंगी। इस दौरान कई राज्यों में बादल छाए रहेंगे, हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और तेज हवाएं चलने की संभावना है। IMD ने यह भी बताया है कि 7 अप्रैल से एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे बारिश का एक और दौर शुरू हो सकता है।


इन राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक, कश्मीर घाटी में 4 अप्रैल को भारी बारिश की संभावना है, जबकि जम्मू-कश्मीर में 4, 7 और 8 अप्रैल को मौसम खराब रह सकता है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी 4 अप्रैल को ओलावृष्टि और बारिश होने की आशंका है। मौसम बुलेटिन के अनुसार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में गरज के साथ तेज आंधी भी चल सकती है। इस दौरान हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।


दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आने वाले दिनों में मौसम सुहावना बना रहेगा। IMD के अनुसार, यहां आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। 4 अप्रैल को दिल्ली में एक या दो बार हल्की बारिश होने की संभावना है, साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। 6 अप्रैल को मौसम थोड़ा साफ रह सकता है, लेकिन 7 और 8 अप्रैल को फिर से बादल छाने और हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।


तापमान पर रहेगा नियंत्रण
मौसम विभाग के अनुसार, 10 अप्रैल तक दिल्ली समेत उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। इससे तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं होगी और महीने के पहले पखवाड़े में मौसम अपेक्षाकृत ठंडा बना रहेगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!