Edited By Parveen Kumar,Updated: 13 May, 2026 09:57 PM

भदोही में बुधवार को भारी बारिश के साथ आए शक्तिशाली तूफान के कारण व्यापक क्षति हुई एवं कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अपर जिला मजिस्ट्रेट कुंवर वीरेंद्र कुमार मौर्य ने कहा कि कई इलाकों से बिजली के खंभे और घरों पर पेड़...
नेशनल डेस्क : भदोही में बुधवार को भारी बारिश के साथ आए शक्तिशाली तूफान के कारण व्यापक क्षति हुई एवं कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अपर जिला मजिस्ट्रेट कुंवर वीरेंद्र कुमार मौर्य ने कहा कि कई इलाकों से बिजली के खंभे और घरों पर पेड़ गिरने की खबरें मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि तूफान के बाद मोबाइल नेटवर्क में व्यवधान के कारण बहाली और बचाव कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
मौर्य ने कहा कि उप-जिलाधिकारी, तहसीलदार और अन्य अधिकारी, पुलिस कर्मियों के साथ, जिले की तीनों तहसीलों में निरीक्षण और राहत कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ''अब तक छह लोगों की मौत की जानकारी मिली है, लेकिन संख्या बढ़ सकती है।'' अधिकारी ने कहा कि विस्तृत रिपोर्ट मिलने के बाद ही हताहतों और घायलों की सही संख्या स्पष्ट हो सकेगी ।