Edited By Ramkesh,Updated: 26 May, 2026 08:49 PM

IndiGo की बेंगलुरु से चेन्नई जाने वाली फ्लाइट में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब टेकऑफ से ठीक पहले विमान के अंदर धुआं दिखाई देने लगा। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एयरक्राफ्ट को तुरंत खाली कराया गया और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
नेशनल डेस्क: IndiGo की बेंगलुरु से चेन्नई जाने वाली फ्लाइट में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब टेकऑफ से ठीक पहले विमान के अंदर धुआं दिखाई देने लगा। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एयरक्राफ्ट को तुरंत खाली कराया गया और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
जानकारी के अनुसार, फ्लाइट रनवे की ओर बढ़ने की तैयारी में थी, तभी केबिन के भीतर धुएं जैसी स्थिति नजर आई। घटना के बाद एयरलाइन स्टाफ और एयरपोर्ट सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं। यात्रियों को इमरजेंसी प्रक्रिया के तहत विमान से बाहर निकाला गया। प्रारंभिक जांच में तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल विमान की जांच की जा रही है। हालांकि अभी तक इसकी कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है कि धुएं का क्या कारण रहा है।