इतिहास: दो दर्दनाक घटनाओं के साथ दर्ज है आज की तारीख

Edited By Anil dev,Updated: 26 Jul, 2018 03:59 PM

history of the day gujarat ahmedabad calcutta netherlands

देश के इतिहास में 26 जुलाई का दिन दो दुखद घटनाओं के साथ दर्ज है और यह घटनाएं ज्यादा पुरानी भी नहीं हैं। 2005 में 26 जुलाई को देश की वाणिज्यिक राजधानी मुंबई में बरसात ने ऐसा कहर ढाया कि सैकड़ों लोगों ने जल समाधि ले ली। इसी तरह 2008 में गुजरात के...

नई दिल्ली: देश के इतिहास में 26 जुलाई का दिन दो दुखद घटनाओं के साथ दर्ज है और यह घटनाएं ज्यादा पुरानी भी नहीं हैं। 2005 में 26 जुलाई को देश की वाणिज्यिक राजधानी मुंबई में बरसात ने ऐसा कहर ढाया कि सैकड़ों लोगों ने जल समाधि ले ली। इसी तरह 2008 में गुजरात के अहमदाबाद शहर में सत्तर मिनट के भीतर 21 बम धमाकों की गूंज ने पूरे देश को दहला दिया। इससे एक ही दिन पहले बैंगलोर और कर्नाटक में भी धमाके हुए थे। अहमदाबाद में बस अड्डों और अस्पतालों जैसे ज्यादा भीड़ भाड़ वाले इलाकों को निशाना बनाया गया। साइकिलों पर टिफिन बॉक्स में बम रखे गए थे। देश दुनिया के इतिहास में 26 जुलाई के नाम पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-      

 

  • 1876 : कलकत्ता में इंडियन एसोसिएशन की स्थापना। 
  • 1945 : विंस्टन र्चिचल ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया।
  • 1951 : नीदरलैंड ने जर्मनी के साथ युद्ध खत्म किया। 
  • 1953 : कम्युनिस्ट क्रांतिकारी फ़दिेल कास्त्रो के नेतृत्व में क्यूबा की क्रांति की शुरूआत। 
  • 1956 : मिस्र ने स्वेज नहर पर कब्काा किया। 
  • 1965 - मालदीव ब्रिटेन के कब्जे से स्वतंत्र हुआ। 
  • 1974 - फ्रांस ने मुरूओरा द्वीप में परमाणु परीक्षण किया। 
  • 1997 : श्रीलंका ने क्रिकेट एशिया कप जीता। 
  • 1998 : महानतम महिला एथलीट जैकी जायनर कर्सी ने एथलेटिक्स से सन्यास लिया। 
  •  2002 : इंडोनेशिया की एक अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति सुहातों के पुत्र को 15 वर्ष कारावास की सकाा सुनायी। 
  • 2005 : मुंबई में अभूतपूर्व बरसात से जनजीवन ठप्प, एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत। 
  • 2005 : नासा शटल डिस्कवरी का प्रक्षेपण। 
  • 2007 : पाकिस्तान ने परमाणु शक्ति सम्पन्न क्रूज मिसाइल बाबर हत्फ़-7 का सफल परीक्षण किया। 
  • 2008 : यूरोपीय वैज्ञानिकों ने सौरमंडल के बाहर एक और नये ग्रह की खोज की। 
  • 2008 : गुजरात के अहमदाबाद शहर में 21 धमाके हुए. इस हादसे में 56 लोग मारे गए और 200 से ज्यादा जख्मी हुए.

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!