चक्रवात प्रभावित ओडिशा को 61 करोड़ रुपए की मदद देगी हांगकांग सरकार

Edited By Tanuja,Updated: 06 Jul, 2019 03:40 PM

hong kong govt approves over usd 9 million for cyclone hit odisha

चक्रवात (फैनी) प्रभावित ओडिशा के लिए हांगकांग सरकार ने 61 करोड़ 60 लाख 50 हजार रुपए की सहयोग राशि देने का ऐलान किया...

बीजिंग: चक्रवात (फैनी) प्रभावित ओडिशा के लिए हांगकांग सरकार ने 61 करोड़ 60 लाख 50 हजार रुपए की सहयोग राशि देने का ऐलान किया है। इससे ओडिशा के 45,100 पीड़ितों की मदद की जा सकेगी। यह जानकारी शुक्रवार को चीन के अधिकृत मीडिया की ओर से साझा की गई। चीन की न्यूज एजेंसी शिन्हुआ ने हांगकांग सरकार के विशेष प्रशासनिक क्षेत्र के प्रवक्ता के हवाले से बताया- मई में ओडिशा को फैनी तूफान का सामना करना पड़ा। इसमें 64 लोगों की मौत हुई।

5 लाख से ज्यादा घर उजड़ गए। तीन एजेंसियों की ओर से हांगकांग आपदा राहत कोष से ओडिशा के लिए 61 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि स्वीकृत की गई। इस राशि से तूफान पीड़ितों को किचन किट, हाइजीन किट, पानी, शिक्षा, घर का सामान, शेल्टर किट जैसी चीजें मुहैया कराई जाएगी। हांगकांग सरकार के प्रवक्ता ने कहा- इस पैसे का सही उपयोग हो, इसके लिए राहत एजेंसियों से कहा जाएगा कि रिलीफ प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद वे मूल्यांकन रिपोर्ट तैयार करें कि सहयोग राशि का इस्तेमाल कहां और कैसे किया गया।

डिज्नी इंडिया ने भी फैनी तूफान राहतकोष में 2 करोड़ रुपए दान किए थे। फैनी तूफान ने ओडिशा के 14 जिलों को सबसे ज्यादा प्रभावित किया था। करीब 11 लाख लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री राहतकोष से बेघर हुए लोगों के लिए नया आसरा तैयार होगा। नुकसान बहुत ज्यादा है। लिहाजा सामान्य जीवन शुरू होने में वक्त लगेगा।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!