iPhone 17 Pro Max पर बंपर छूट, 74,990 रुपए की कीमत में खरीदने का मौका, जानें कैसे मिलेगी यह धमाकेदार डील

Edited By Updated: 13 Sep, 2026 03:28 PM

huge discount on iphone 17 pro max a chance to buy it for 74 990

ऑफर के तहत iPhone 17 Pro Max के 256 GB वेरिएंट की प्रभावी कीमत घटकर ₹74,990 तक आ सकती है। वहीं, इसके 512 GB मॉडल को ₹94,990 की प्रभावी कीमत पर खरीदा जा सकता है।

नई दिल्ली: इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेल स्टोर क्रोमा (Croma) ने प्रीमियम स्मार्टफोन प्रेमियों के लिए एक आकर्षक ऑफर की घोषणा की है। दरअसल, ग्राहक बैंक कैशबैक, एक्सचेंज वैल्यू और विशेष बोनस का लाभ उठाकर iPhone 17 Pro Max फोन को काफी किफायती प्रभावी कीमत पर खरीद सकते हैं। यह ऑफर ऐसे समय में आया है जब नई iPhone 18 Pro सीरीज की प्री-बुकिंग भी शुरू हो चुकी है, जिससे ग्राहकों के पास नया मॉडल चुनने या किफायती दाम में iPhone 17 Pro Max खरीदने का बेहतरीन विकल्प मौजूद है। 

कीमत और वेरिएंट्स पर मिलने वाली छूट 

ऑफर के तहत iPhone 17 Pro Max के 256 GB वेरिएंट की प्रभावी कीमत घटकर ₹74,990 तक आ सकती है। वहीं, इसके 512 GB मॉडल को ₹94,990 की प्रभावी कीमत पर खरीदा जा सकता है। हालांकि, यह ध्यान रखना जरूरी है कि यह फोन की सीधी MRP नहीं है, बल्कि इसमें विभिन्न ऑफर्स का कुल लाभ शामिल है। 

एक्सचेंज बोनस और पुराने फोन की वैल्यू 

क्रोमा पुराने स्मार्टफोन के एक्सचेंज पर भारी बचत का अवसर दे रहा है। पुराने फोन को बदलने पर ₹12,000 तक का अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। उदाहरण के तौर पर, यदि ग्राहक iPhone 15 Pro Max एक्सचेंज करते हैं, तो उन्हें ₹53,000 तक की एक्सचेंज वैल्यू मिल सकती है। अंतिम कीमत पुराने फोन के मॉडल और उसकी वर्किंग कंडीशन पर निर्भर करेगी। 

बैंक कैशबैक और नो-कॉस्ट EMI 

चुनिंदा बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर ग्राहकों को ₹4,000 तक का तुरंत कैशबैक मिलेगा। 6 महीने का नो-कॉस्ट ईएमआई (No-Cost EMI) विकल्प चुनने वाले ग्राहकों को ₹4,000 तक का अतिरिक्त कैशबैक भी मिल सकता है। 

अतिरिक्त एक्सेसरीज और AppleCare+ पर डिस्काउंट 

खरीद को और आकर्षक बनाते हुए क्रोमा कुछ अतिरिक्त लाभ भी दे रहा है। जैसे कि iPhone 17 Pro Max की हर खरीद के साथ ₹3,499 की कीमत वाला 'हाइफन केस कॉम्बो' (Hyphen Case Combo) मुफ्त दिया जा रहा है। वहीं iPhone 17 Pro सीरीज के साथ AppleCare+ लेने पर ग्राहकों को 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी। 

(नोट: सभी डिस्काउंट, कैशबैक और एक्सचेंज वैल्यू की शर्तें ग्राहक की पात्रता और पुराने डिवाइस की स्थिति के आधार पर तय होंगी।)
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!