IAS and IPS transfers in Bihar: सरकार ने 11 IAS, 16 IPS अधिकारियों का किया तबादला

Edited By Updated: 10 May, 2026 07:33 PM

ias and ips transfers in bihar government transfers 11 ias and 16 ips officers

बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार ने रविवार को बड़े स्तर पर नौकरशाही में फेरबदल करते हुए 11 आईएएस और 16 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सामान्य प्रशासन विभाग की एक अधिसूचना के अनुसार, 1996 बैच के...

नेशल डेस्क: बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार ने रविवार को बड़े स्तर पर नौकरशाही में फेरबदल करते हुए 11 आईएएस और 16 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सामान्य प्रशासन विभाग की एक अधिसूचना के अनुसार, 1996 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी एचआर श्रीनिवास को सामाजिक कल्याण विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है।

 इसके अलावा संतोष कुमार मल्ल (1997 बैच) को आपदा प्रबंधन विभाग का प्रधान सचिव, जबकि लोकेश कुमार सिंह (2003 बैच) को पर्यटन विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। कुमार रवि (2005 बैच) को स्वास्थ्य विभाग का सचिव, अजय यादव (2005 बैच) को ऊर्जा विभाग का सचिव और संजय कुमार सिंह (2007 बैच) को वित्त विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। प्रणव कुमार (2008 बैच) को भवन निर्माण विभाग का सचिव, मनोज कुमार सिंह (2009 बैच) को नयी दिल्ली में बिहार भवन का स्थानीय आयुक्त और चंद्रशेखर सिंह (2010 बैच) को जल संसाधन विभाग का सचिव नियुक्त किया गया।

भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारियों में, सुधांशु कुमार (1996 बैच) को अतिरिक्त महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) नियुक्त किया गया, जबकि निर्मल कुमार आजाद (1994 बैच) को महानिदेशक (प्रशिक्षण) बनाया गया। अधिसूचना के अनुसार, अमित कुमार जैन (1996 बैच) को आर्थिक अपराध इकाई का एडीजी, नय्यर हसनैन खान (1996 बैच) को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस का एडीजी, अमित लोढ़ा (1998 बैच) को एडीजी (वायरलेस और तकनीकी सेवाएं), और अमृत राज (1998 बैच) को साइबर क्राइम-सुरक्षा इकाई का एडीजी नियुक्त किया गया। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!