Edited By Rohini Oberoi,Updated: 03 Aug, 2026 10:31 AM

बिहार के सहरसा जिले में सोमवार तड़के एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत आने वाले सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर खड़ी समस्तीपुर-सहरसा मेमू ट्रेन के दो कोच में अचानक भीषण आग लग गई। गनीमत यह रही कि समय रहते सभी यात्रियों...
सहरसा : बिहार के सहरसा जिले में सोमवार तड़के एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत आने वाले सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर खड़ी समस्तीपुर-सहरसा मेमू ट्रेन के दो कोच में अचानक भीषण आग लग गई। गनीमत यह रही कि समय रहते सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया जिससे कोई हताहत नहीं हुआ। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
इस मौके पर पूर्व मध्य रेलवे (ईसीआर) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) सरस्वती चंद्र ने कहा, समस्तीपुर-सहरसा मेमू ट्रेन (संख्या 63344) सोमवार तड़के करीब तीन बजे सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पहुंची। इसी दौरान स्टेशन मास्टर ने ट्रेन के मोटर कोच में आग लगने की सूचना दी। आग ने ट्रेन के दो डिब्बों को अपनी चपेट में ले लिया।
यह भी पढ़ें: Heavy Rainfall Alert: इन राज्यों के 50 जिलों में भारी बारिश और बिजली दिखाएंगे अपना तांडव, IMD का बड़ा अलर्ट जारी
उन्होंने बताया कि अग्निशामक यंत्रों से आग पर काबू नहीं पाया जा सका जिसके बाद तुरंत दमकल गाड़ियों को बुलाया गया। सभी यात्रियों को सुरक्षित ट्रेन से उतार लिया गया और विद्युत लाइन की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई।
यह भी पढ़ें: मणिपुर में लाखों की अफीम और ब्राउन शुगर जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार
सीपीआरओ ने बताया कि करीब सुबह पांच बजकर 50 मिनट पर आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। उन्होंने कहा कि इस घटना में किसी यात्री के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दे दिए गए हैं।