Edited By ,Updated: 02 Jul, 2016 12:44 AM
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सीएनजी की कीमतें आज 25 पैसे प्रति किलोग्राम बढ़ा दी गईं इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने यहां ...
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सीएनजी की कीमतें आज 25 पैसे प्रति किलोग्राम बढ़ा दी गईं इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने यहां जारी एक विज्ञप्ति में कहा कि दिल्ली में सीएनजी की कीमतें 25 पैसे प्रति किलोग्राम बढ़ गई हैं।
वहीं नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में यह बढ़ोतरी 30 पैसे प्रति किलोग्राम होगी। दिल्ली में सीएनजी की कीमत उपभोक्ता के लिए 36.85 रूपए प्रति किलोग्राम होगी। वहीं नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में यह 42.20 रूपए प्रति किलोग्राम होगी। यह बढ़ोतरी आज मध्य रात से लागू होगी।