होने वाला कुछ खतरनाक: भारत ने ईरान को लेकर जारी की सख्त एडवाइजरी, कहा-भारतीय नागरिक तुरंत छोड़ दें देश

Edited By Updated: 20 Jul, 2026 11:20 AM

india advises citizens to postpone travel to iran amid rising instability

ईरान-अमेरिका संघर्ष तेज होने के बीच भारत ने अपने नागरिकों के लिए नई ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। भारतीयों को फिलहाल ईरान की यात्रा टालने, वहां मौजूद लोगों को कमर्शियल फ्लाइट से लौटने पर विचार करने और सैन्य क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

International Desk: ईरान और अमेरिका के बीच लगातार बढ़ते सैन्य तनाव के बीच भारत सरकार ने अपने नागरिकों के लिए नई ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों को फिलहाल ईरान की यात्रा टालने और वहां पहले से मौजूद लोगों को उपलब्ध व्यावसायिक उड़ानों से देश छोड़ने पर विचार करने की सलाह दी है। भारतीय दूतावास ने कहा कि हाल के दिनों में ईरान में अस्थिरता और सैन्य संघर्ष काफी बढ़ गया है, जिससे सुरक्षा स्थिति चिंताजनक हो गई है। इसी वजह से भारतीय नागरिकों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। दूतावास ने कहा कि जो लोग किसी भी उद्देश्य से ईरान जाने की योजना बना रहे हैं, वे सुरक्षा स्थिति सामान्य होने तक अपनी यात्रा स्थगित कर दें।

PunjabKesari

भारतीय दूतावास ने ईरान में रह रहे भारतीयों से कहा है कि वे उपलब्ध कमर्शियल फ्लाइट्स के जरिए फिलहाल देश छोड़ने पर विचार करें।साथ ही नागरिकों से कहा गया है कि यदि वे ईरान में ही रुकते हैं तो अत्यधिक सतर्क रहें।स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम पर लगातार नजर रखें।सैन्य गतिविधियों वाले इलाकों, विशेषकर दक्षिणी तटीय क्षेत्रों में जाने से बचें।स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों के निर्देशों का सख्ती से पालन करें। भारतीय दूतावास ने ईरान में मौजूद सभी भारतीय नागरिकों से तुरंत अपना पंजीकरण कराने की अपील की है।

 

दूतावास ने कहा कि जिन लोगों ने अब तक अपना रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, वे तुरंत भारतीय दूतावास के साथ अपना विवरण साझा करें और आगे के अपडेट के लिए दूतावास की आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नजर बनाए रखें। यह एडवाइजरी ऐसे समय आई है जब अमेरिका लगातार नौवें दिन ईरान के विभिन्न सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले कर चुका है। दोनों देशों के बीच संघर्ष तेज होने से पूरे पश्चिम एशिया में सुरक्षा स्थिति लगातार बिगड़ रही है। होर्मुज जलडमरूमध्य और दक्षिणी ईरान के आसपास सैन्य गतिविधियां बढ़ने से विदेशी नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

 

क्या करें भारतीय नागरिक?

  • फिलहाल ईरान की यात्रा न करें।
  • ईरान में हैं तो जल्द सुरक्षित कमर्शियल फ्लाइट से लौटने पर विचार करें।
  • सैन्य और संवेदनशील इलाकों से दूर रहें।
  • भारतीय दूतावास में तुरंत रजिस्ट्रेशन कराएं।
  • दूतावास की नई एडवाइजरी और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!