Daily horoscope : महादेव की कृपा से आज बदलेगी इन राशियों की तकदीर, मिलेगा बड़ा शुभ संकेत
Edited By Niyati Bhandari,Updated: 20 Jul, 2026 11:01 AM

मेष : मन अशांत, परेशान, डिस्टर्ब तथा डरा-डरा सा रहेगा, कोई भी
मेष : मन अशांत, परेशान, डिस्टर्ब तथा डरा-डरा सा रहेगा, कोई भी नया यत्न या प्रोग्राम हाथ में न लें।
वृष: यत्न करने पर आपकी प्लानिंग, प्रोग्रामिंग आगे बढ़ेगी, संतान भी साथ देगी तथा तालमेल रखेगी, मान-सम्मान की प्राप्ति।
मिथुन: कोर्ट-कचहरी के साथ जुड़े किसी काम को हाथ में लेने पर कामयाबी का स्कोप नजर आता है, मान-सम्मान की प्राप्ति।
कर्क : आम सितारा आपको हिम्मती, उत्साही, कामकाजी तौर पर व्यस्त तथा एक्टिव रखेगा, शत्रु कमजोर रहेंगे।
सिंह : व्यापार कारोबार में लाभ, कारोबारी टूरिंग भी फ्रूटफुल रहेगी, कामकाजी प्लानिंग-प्रोग्रामिंग बेहतर रिजल्ट देगी।
कन्या : कारोबारी कोशिशें अच्छा रिजल्ट देंगी, यत्नों प्रोग्रामों में कामयाबी मिलेगी, मन सफर के लिए राजी रहेगा।
तुला: खर्चों की अधिकता अर्थ दशा टाइट रखेगी, उधारी में भी न फंसें, किसी पर ज्यादा भरोसा भी न करें।
वृश्चिक: खेती उत्पादों, खेती उपकरणों, खादों-बीजों, करियाना वस्तुओं का काम करने वालों को अपनी भागदौड़ की अच्छी रिटर्न मिलेगी।
धनु : राजकीय कामों में कामयाबी मिलेगी, बड़े लोग भी मेहरबान तथा सॉफ्ट रहेंगे, शत्रु आपकी पकड़ में रहेंगे।
मकर: धार्मिक तथा सामाजिक कामों में ध्यान, मान-सम्मान की प्राप्ति, इरादों में मजबूती तथा कामयाबी मिलेगी।
कुंभ: सितारा सेहत, खासकर पेट के लिए ढीला, सफर भी न करें क्योंकि वह नुकसान तथा परेशानी देने वाला होगा।
मीन : व्यापार तथा कामकाज के कामों के लिए सितारा अच्छा, कामयाबी साथ देगी, घरेलू संबंधों में तालमेल सहयोग रहेगा।