चिड़ियाघर से भागी बाघिन, दो घंटे बाद खुद ही लौटी

Edited By ,Updated: 28 Nov, 2016 01:47 PM

indore zoo

इंदौर चिड़ियाघर में उस समय हड़कंप मच गया जब वहां के पिंजरे से जमुना शेरनी के भागने की खबर आई। जब ये खबर शहर में फैली तो लोग सकते में थे और पूरा शहर सतर्क हो गया था।

इंदौर: इंदौर चिड़ियाघर में उस समय हड़कंप मच गया जब वहां के पिंजरे से जमुना शेरनी के भागने की खबर आई। जब ये खबर शहर में फैली तो लोग सकते में थे और पूरा शहर सतर्क हो गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उस दौरान जू में हजारों लोग थे। लोगों में बाहर निकलने के लिए अफरा-तफरी मच गई। लेकिन शेरनी खुद ही दो घंटे बाद वापस लौट आई। वन अधिकारी जीप की मदद से उसे पिंजरे में वापस लाए।

अब चिड़ियाघर प्रशासन इस बात की जांच में जुटा है कि आखिर शेरनी पिंजरे से भागने में सफल कैसे हुई और भागने के दो घंटे बाद खुद ही कैसे वापस लौट आई।गौरतलब है कि इसके पहले खुंखार जानवरों का घनी आबादी वाले क्षेत्र में आने का मामला हाल ही में साइबर सिटी के नाम से मशहूर हरियाणा के गुरुग्राम के मंडावर गांव में हुआ था। बीते गुरुवार को वहां लोगों और तेंदुए के बीच करीब तीन घंटे तक संघर्ष चलता रहा था। अंत में लोगों ने तेंदुए को जाल में फंसा लिया और पीट-पीटकर मार डाला। बाताय गया कि तेंदुए ने गांव के लोगों पर जानलेवा हमला किया जिसमें शामिल घायलों में एक पुलिस वाला भी था।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!