J&K: सुरक्षा बलों के कैंप के पास ब्लास्ट, दो महिलाएं जख्मी

Edited By Updated: 06 Aug, 2024 10:20 PM

j k blast near security forces camp two women injured

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में मंगलवार को सुरक्षाबलों के एक शिविर के पास हुए विस्फोट में दो महिलाएं घायल हो गईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक घायल महिलाओं की पहचान नाहिदा अख्तर और अफरोजा बेगम के रूप में हुई है, जो कुपवाड़ा...

नेशनल डेस्कः जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में मंगलवार को सुरक्षाबलों के एक शिविर के पास हुए विस्फोट में दो महिलाएं घायल हो गईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक घायल महिलाओं की पहचान नाहिदा अख्तर और अफरोजा बेगम के रूप में हुई है, जो कुपवाड़ा के गूजरपति इलाके के चेक कीगाम की निवासी हैं।

अधिकारियों ने बताया कि घायल महिलाओं को हंदवाड़ा के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें बेहतर उपचार के लिए श्रीनगर के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस, विस्फोट की जांच कर रही है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!