Daily horoscope : आज आपकी कुंडली में क्या है खास, यह जानने के लिए पढ़ें राशिफल
Edited By Niyati Bhandari,Updated: 07 Oct, 2026 07:52 AM

मेष : जनरल सितारा स्ट्रांग, जो आपको दूसरों पर हावी, प्रभावी तथा इफैक्टिव रखेगा, तेज
मेष : जनरल सितारा स्ट्रांग, जो आपको दूसरों पर हावी, प्रभावी तथा इफैक्टिव रखेगा, तेज प्रभाव-दबदबा भी बना रहेगा।
वृष: कोर्ट-कचहरी के साथ जुड़े किसी भी काम को हाथ में लेने से बचना चाहिए क्योंकि सितारा उलझनों-रुकावटों वाला है।
मिथुन: बड़े लोगों के साथ मेल-मिलाप फ्रूटफुल रहेगा, कामकाजी काम भी सुधरे रहेंगे, मगर घटिया साथी आपको परेशान रख सकते हैं।
कर्क : ठेकेदारी का काम करने वालों को कारोबारी कामों में ज्यादा अटैन्टिव रहना होगा मगर जनरल हालात पहले जैसे रहेंगे।
सिंह : व्यापार तथा कामकाज की दशा अच्छी, यत्नों-प्रोग्रामों में कामयाबी मिलेगी, मगर अपने क्रोध पर कंट्रोल रखना ठीक रहेगा।
कन्या : सितारा उलझनों, झमेलों-पेचीदगियों वाला इसलिए किसी भी नए प्रोग्राम को हाथ में लेने से बचना चाहिए।
तुला: सितारा व्यापार-कारोबार में लाभ वाला, यत्न करने पर कोई कारोबारी बाधा-मुश्किल हटेगी, मान-सम्मान की प्राप्ति।
वृश्चिक: अनमने मन के साथ किया गया कोई भी सरकारी काम सिरे न चढ़ सकेगा, मगर जनरल हालात पहले जैसे रहेंगे।
धनु : आपका कोई बना बनाया काम उलझ-बिगड़ सकता है, इसलिए हर फ्रंट पर एहतियात रखनी ठीक रहेगी।
मकर: मौसम के एक्सपोइर के कारण तबीयत के अपसैट रहने का डर रहेगा, सफर भी न करें।
कुंभ: अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी, सफलता साथ देगी, मगर घरेलू मोर्चा पर तनातनी रहने का डर।
मीन : शत्रु उभर कर आपके लिए परेशानियां पैदा करते रह सकते हैं, मन भी अशांत, परेशान, डिस्टर्ब-सा रहेगा।