झारखंड : स्कूली बच्चों को ले जा रहे ऑटोरिक्शा में अचानक लगी आग, सभी सुरक्षित

Edited By Updated: 18 Nov, 2026 11:50 AM

jharkhand all safe in auto rickshaw carrying school children

झारखंड के जमशेदपुर में बुधवार को स्कूली बच्चों को लेकर जा रहे सीएनजी चालित ऑटोरिक्शा में आग लग गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

जमशेदपुरः झारखंड के जमशेदपुर में बुधवार को स्कूली बच्चों को लेकर जा रहे सीएनजी चालित ऑटोरिक्शा में आग लग गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के साउथ पार्क इलाके में हुई इस घटना में सभी बच्चे बाल-बाल बच गए। उन्होंने बताया कि टाटा स्टील के दमकलकर्मियों का एक दल मौके पर पहुंचा और आग बुझाई।

अधिकारी के अनुसार, इस घटना में किसी की मौत नहीं हुई और न ही कोई घायल हुआ, लेकिन ऑटोरिक्शा पूरी तरह जलकर खाक हो गया। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!