झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार ने दिया इस्तीफा

Edited By shukdev,Updated: 09 Aug, 2019 09:24 PM

jharkhand congress president dr ajay kumar resigns

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी (जेपीसीसी) के अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया। डॉ. कुमार ने अपना त्यागपत्र कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे चुके राहुल गांधी को सौंपा है। पत्र में डॉ. कुमार ने कहा कि वह पार्टी को मजबूत...

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी (जेपीसीसी) के अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया। डॉ. कुमार ने अपना त्यागपत्र कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे चुके राहुल गांधी को सौंपा है। पत्र में डॉ. कुमार ने कहा कि वह पार्टी को मजबूत बनाने के लिए दिल से काम किया लेकिन उसके परिणाम उनकी मेहनत के अनुसार नहीं आ सका। उन्होंने कहा कि सबसे खराब से खराब अपराधी भी उनके सहयोगियों से बेहतर दिखते हैं।

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाते हुए कहा कि झारखंड में पार्टी के अधिकांश कार्यकर्ता वफादार होने के बदले अपने से संबंधित नेताओं के प्रति अधिक निष्ठावान हैं। पार्टी के सुबोध कांत सहाय, रामेश्वर उरांव, प्रदीप बलमुचू, चंद्रशेखर दुबे, फुरकान अंसारी समेत कई अन्य वरिष्ठ नेता केवल राजनीतिक पदों को हथियाने में लगे हैं। इनका सहयोग नही मिलने के बावजूद वर्ष 2019 के संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में पार्टी ने पिछले चुनाव की अपेक्षा 12 प्रतिशत अधिक मत प्राप्त किए।

डॉ. कुमार पत्र में लिखा है कि उनके धैर्य की कठिन परीक्षा का पल तब आया, जब पार्टी सदस्यों ने कांग्रेस मुख्यालय में हमला करने के लिए गुंडों को काम पर रखा। सहाय जैसे तथाकथित कद्दावर नेता का प्रदेश पार्टी मुख्यालय में किन्नरों से उत्पात मचाने के लिए प्रोत्साहित करना एक बेहद स्तरीय और घटिया हरकत थी। उन्होंने महसूस किया कि वह जो भी प्रयास करते हैं, वह शरारती तत्वों द्वारा निष्प्रभावी कर दिया जाता है। राज्य के कुछ नेता पैसे की ताकत पर लोगों को दिल्ली ले जाते हैं और राज्य में पार्टी के बारे में झूठी कहानी कांग्रेस पदाधिकारियों को बताते बताते हैं। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!