होटल अर्पित अग्निकांड: दिल्ली ने नहीं लिया कई बड़े हादसों से सबक

Edited By Anil dev,Updated: 13 Feb, 2019 11:54 AM

karol bagh hotel offering lok sabha arvind kejriwal

करोलबाग के होटल अर्पित में लगी आग ने एक बच्चे सहित 17 जिंदगियों को लील लिया। राजधानी दिल्ली में आग से जानमाल की हानि का यह पहला पड़ा मामला नहीं है। इससे पूर्व में राजधानी में आग लगने के कई बड़े मामले हुए हैं।

नई दिल्ली(नवोदय टाइम्स): करोलबाग के होटल अर्पित में लगी आग ने एक बच्चे सहित 17 जिंदगियों को लील लिया। राजधानी दिल्ली में आग से जानमाल की हानि का यह पहला पड़ा मामला नहीं है। इससे पूर्व में राजधानी में आग लगने के कई बड़े मामले हुए हैं। जिनमें प्रशासनिक लापरवाही के चलते निर्दोष व मासूम लोगों ने अपनी जान गंवाई है। लेकिन लगातार होने वाले आग लगने के हादसों में जानें जाने के बाद भी प्रशासन ने इन हादसों से कोई सबक नहीं लिया।

दिल्ली सरकार ने रद्द किया जश्न
 नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी प्रमुख व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने करोल बाग के होटल अर्पित प्लेस में लगी आग में 17 लोगों की मौत के दर्दनाकहादसे के बाद दिल्ली की सत्ता में चार वर्ष पूरे होने की सफलता पर मंगलवार का जश्न रद्द कर दिया है। इस उपलक्ष्य में इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन होना था। इसमें मुख्य रूप से गायक विशाल डडलानी का कंसर्ट (संगीत कार्यक्रम) होना था। कार्यक्रम के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का दिल्ली की जनता के नाम संबोधन होना था, जिसमें वह चार साल की उपलब्धियों के बारे में जानकारी देते।

लोकसभा में उठा हादसा
 कांग्रेस नेता व केरल से सांसद केवी थॉमस ने लोकसभा में शून्यकाल के दौरान दिल्ली के अर्पित होटल में लगी आग में केरल के लोगों की जान जाने का मुद्दा उठाया। उन्होंने होटल अर्पित पैलेस में भीषण  आग लगने की जांच की मांग की है। सांसद केवी थॉमस ने बताया कि जिस वक्त होटल अर्पित में आग लगी उस समय बड़ी संख्या में केरल से आए लोग होटल में रुके हुए थे। उन्होंने बताया कि उनके संसदीय क्षेत्र एर्नाकुलम से बड़ी संख्या में लोग दिल्ली के होटल अर्पित में ठहरे हुए थे। 

दिल्ली में आग के बड़े मामले

  • 20 जनवरी 2018- दिल्ली के बवाना इंडस्ट्रियल इलाके में स्थित एक प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग लगने के एक हादसे में वहां काम करने वाले 17 लोगों की जलने से मौत हुई थी।  एक दर्जन से अधिक लोग झुलस गए थे।
  • 15 फरवरी 2018- दिल्ली के श्रीनिवासपुरी इलाके में एक झुग्गी-बस्ती में आग लग जाने से 21 लोग झुलस गए थे।
  • 9 अप्रैल 2018 - दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में एक घर में चल रही अवैध फैक्ट्री में आग लगने से चार मजदूरों की मौत हो गई और कई मजदूर घायल हो गए थे। करीब 20 मजदूरों को दमकलकर्मियों ने बचा लिया था।
  • 17 अप्रैल 2018 -दिल्ली के नवादा इलाके में एक क्रॉकरी बनाने वाली फैक्ट्री में आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई, वहीं, एक शख्स गंभीर रूप से झुलस गया। जान गंवाने के साथ झुलसने वाले सभी फैक्ट्री में बतौर मजदूर काम करते थे।
  • 12 अप्रैल 2018- दिल्ली के प्रीतमपुरा, कोहाट एन्क्लेव में एक फ्लैट में आग लगने के कारण  पति-पत्नी और 2 बच्चों की आग की चपेट में आकर मौत हो गई।
  •  19 नवंबर 2018- करोल बाग में एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने के कारण 4 लोगों की मौत हुई थी। एक गंभीर रुप से घायल हो गया था।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!