Edited By Monika Jamwal,Updated: 10 Jan, 2019 07:48 PM
पार्टी की नीतियों को हित में बताते हुए कई युवाओं ने नेशनल कांफ्रेंस का दामन थामा।
कठुआ : पार्टी की नीतियों को हित में बताते हुए कई युवाओं ने नेशनल कांफ्रेंस का दामन थामा। जिला मुख्यालय पर ब्लाक प्रधान शकील अहमद की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में कईयों ने पार्टी का दामन थामा जिनका पार्टी के वरिष्ठ नेता पीर मुख्तियार चंद, राज कुमार ने फूल मालाओं से स्वागत किया। शकील अहमद ने कहा कि पार्टी ने युवा जोड़ों अभियान जारी रखा हुआ है।
गत दिनों भी कई लोगों ने बाइक रैली के दौरान पार्टी का दामन थामा था जबकि अब भी युवाओं का रूझान नेशनल कांफ्रेंस की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि नेशनल कांफ्रेंस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो गरीब अवाम के हितों को लेकर संघर्षरत और प्रयासरत है। उन्होंने युवाओं से पार्टी की नीतियों को अवाम तक पहुंचाने पर जोर दिया।