केजरीवाल की तबीयत ठीक नहीं, उन्हें बहुत परेशान किया जा रहा: सुनीता केजरीवाल का दावा

Edited By rajesh kumar,Updated: 28 Mar, 2024 06:13 PM

kejriwal is not well he is being harassed a lot sunita kejriwal

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि मुख्यमंत्री की तबीयत ठीक नहीं है और उन्हें ‘‘बहुत परेशान'' किया जा रहा है।

नेशनल डेस्क: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि मुख्यमंत्री की तबीयत ठीक नहीं है और उन्हें ‘‘बहुत परेशान'' किया जा रहा है। केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में गिरफ्तार किया था। बृहस्पतिवार को दिल्ली की एक अदालत ने मुख्यमंत्री की ईडी हिरासत एक अप्रैल तक बढ़ा दी। केजरीवाल के मामले की सुनवाई के दौरान सुनीता भी अदालत में मौजूद थीं।

सुनीता ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘उनकी तबीयत ठीक नहीं है। उनके शर्करा स्तर (शुगर लेवल) में उतार-चढ़ाव हो रहा है। उन्हें बहुत परेशान किया जा रहा है। यह अत्याचार नहीं चलेगा और जनता जवाब देगी।'' इससे पहले सुनीता केजरीवाल ने बुधवार को डिजिटल प्रेस वार्ता में कहा कि उनके पति 28 मार्च को सच्चाई बताएंगे और सबूत भी पेश करेंगे। उन्होंने कहा, “ दो साल की जांच के बावजूद ईडी एक पैसे का भी सबूत नहीं ढूंढ पाई है। उन्होंने मुख्यमंत्री के आवास पर छापा मारा लेकिन केवल 73,000 रुपये मिले।”

सुनीता केजरीवाल ने कहा, “मेरे पति ने हिरासत में रहते हुए जल मंत्री आतिशी को निर्देश जारी किए। केंद्र को इससे दिक्कत थी। क्या वे दिल्ली को बर्बाद करना चाहते हैं?” उन्होंने कहा कि उनके पति इस मुद्दे को लेकर बहुत दुखी हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल एक बहादुर और सच्चे व्यक्ति हैं और उनका संकल्प मजबूत है।
 

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!