Edited By Yaspal,Updated: 07 Nov, 2018 07:10 PM
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को दिल्ली की जनता को दीपावली की बधाई दी...
नई दिल्लीः दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को दिल्ली की जनता को दीपावली की बधाई दी। केजरीवाल ने ट्वीट किया, सभी को दिवाली की बहुत-बहुत बधाई।
सिसोदिया ने ट्वीट किया, सभी देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। जमीन पर रौनकें जगें, दिलों में प्यार रोशन हो। मुबारक लक्ष्मी पूजन से, घर-परिवार रोशन हो। दीपावली के दीयों की रोशनी, इस बार यूं फैले, उजालों से हमारे देश के, सारा संसार रोशन हो। दिल्ली सरकार के अन्य मंत्रियों कैलाश गहलोत राजेंद्र पाल गौतम ने भी लोगों की दीपावली की बधाई दी।